Back to all Post

290 वेद परीक्षार्थियों ने दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान में पूरक परीक्षा दीसभी वेद परीक्षार्थियों को श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने आशीर्वाद प्रदान किया

गाजियाबादः
सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर द्वारा संचालित दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान में सत्र 2023.24 में आयोजित वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों की पूरक परीक्षा हो रही है। 3 जुलाई से शुरू हुई परीक्षा 7 जुलाई तक चलेगी। शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के कुल 290 छात्रों ने वेदों और आधुनिक विषयों की लिखित व मौखिक परीक्षा दी। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता,दिल्ली संत महामंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट अध्यक्ष व दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के संरक्षण व मार्गदर्शन में दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान 22 वर्षों से निरंतर वेद व भारतीयता की ज्योत को को प्रज्जवलित कर रहा है और वेद विद्यालय के परीक्षा केंद्र के रूप में भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। गत 22 वर्षों से परीक्षा केंद्र की भूमिका में वेद विद्यालय संस्थान और विद्यालय के समिति सदस्य गण और सभी अध्यापक इसके उन्नति में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार उज्जैन मध्य प्रदेश से मान्यता प्राप्त दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के छात्र देश-विदेश में आचार्य, धर्म शिक्षक और पुजारी के रूप में बड़े प्रतिष्ठित मंदिरों व धार्मिक संस्थानों में अपनी सेवा दे रहे हैं। दूधेश्वर वेद विद्यालय प्रत्येक चारों वेदों की सभी शाखाओं की मौखिक परीक्षा व आधुनिक विषयों की परीक्षा लिखित रूप में कराता है। इस वर्ष भी परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा में अनुतीर्ण छात्रों की पूरक परीक्षा दूधेश्वर वेद विद्यालय में 3 जुलाई से हो रही है, जो 7 जुलाई तक चलेगी। शुक्रवार को शुक्लयजुर्वेद माध्यंदिनीय शाखा के परीक्षक आचार्य गोविंद शर्मा लखनऊ, आचार्य दुर्गा प्रसाद गौतम अयोध्या ने 38 परीक्षार्थियों की वेद की मौखिक परीक्षा ली। अथर्ववेद के देवेंद्र तिवारी दिल्ली, वीरेन्द्र त्रिपाठी हिमाचल प्रदेश ऊना ने 2 परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा ली। सामवेद कौथुम शाखा के परीक्षक उमेश पाठक लखनऊ व संजय तिवारी सुल्तानपुर ने 6 परीक्षार्थियों की परीक्षा ली। परीक्षा में दूधेश्वर वेद विद्यालय के सचिव लक्ष्मीकांत पाढ़ी का विशेष मिल रहा है। दूधेश्वर वेद विद्यालय के आचार्य तोयराज उपाध्याय ,आचार्य नित्यानंद, आचार्य विकास कुमार पाण्डेय, आचार्य रोहित त्रिपाठी व विद्यालय के वॉर्डन अतुल शर्मा के सहयोग से दूधेश्वर वेद विद्यालय में आयोजित पूरक परीक्षा सुचारू रूप से हो रही है। सभी वेद परीक्षकों को उज्जवल भविष्यके लिउ महाराजश्री ने आशीर्वाद प्रदान किया।

Add Your Comment