Back to all Post

7 दिवसीय देव दर्शन ,सन्त मिलन ,धर्म प्रेमी भक्त सत्संग राजस्थान धर्म यात्रा-सप्तम दिवस

जय दूधेश्वर महादेव
पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ने सप्तम दिवस यात्रा मे आज प्रातःकाल जसोल धाम राणी भटियाणी मन्दिर मे दर्शन पूजन करके राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान के अध्यक्ष रावल किशन सिंह जी जसोल ,मन्दिर संस्थान के संयोजक कुंवर हरिश्चन्द्र सिंह जी ने पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया धर्म चर्चा किया ,तदोपरान्त आहोर मे गुंटुर आन्ध्रप्रदेश के उद्योगपति अमृतलाल जी जैन के निवास स्थान पर जाकर आशीर्वाद दिया ,

जलपान ग्रहण किया साथ ही आहोर के सरपंच सूजाराम जी, कोयंबटूर तमिल नाडु के उद्योग पति रामदेव मन्दिर के अध्यक्ष बंसी सिंह जी चौहान ,जोगावास के उप सरंपच महेन्द्र सिंह जी चामुण्डा स्वीट्स सभी भक्तो ने पूज्य गुरूदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया ,ततपश्चात श्री सुरेश्वर महादेव मन्दिर पाण्डगरा मठ ऐसराणा पर्वत मे जाकर पूज्य गुरूदेव के गुरूभाई ब्रह्मलीन श्रीमहन्त पर्वत गिरि जी महाराज के ब्रह्मलीन होने के उपरांत वर्तमान महन्त महावीर गिरि जी के पूज्य गुरुदेव शाखा गुरू भी है ,

जब पर्वत गिरि जी महाराज ब्रह्मलीन हुये थे तब महाराज श्री का भी स्वस्थ उत्तम नही था इसलिए नही आ पाये थे  आज आकर सुरेश्वर महादेव के दर्शन किये पर्वत गिरि जी महाराज की समाधी पर श्रद्धांजलि अर्पित किया मठ का निरिक्षण किया महन्त महावीर गिरि को आशीर्वाद देकर भगवान दूधेश्वर की सेवा मे उपस्थित होने के लिये प्रस्थान किया सम्भवतः आज रात्री तक पूज्य गुरुदेव दूधेश्वर भगवान की सेवा मे उपस्थित होंगे ।


     हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिव अमित कुमार शर्मा श्री दूधेश्वर नाथ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment