Back to all Post

वेंकटेश्वर वेद विश्व विद्यालय तिरूपति बालाजी विश्व प्रसिद्ध टेंपल आन्ध्र प्रदेश भारत में पूरे विश्व विद्यालय में- प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करके दूधेश्वर वेद विद्यालय व पूज्य महाराज का नाम रोशन किया

जय दूधेश्वर महादेव
सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में स्थित श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान जो कि 2002 से वैदिक सनातन के उत्थान प्रचार प्रसार के  लिये पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्षता व संरक्षण में कार्यरत हैं , भगवान दूधेश्वर के कृपा से पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से  श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के छात्रो ने पूरे भारत वर्ष सहित विदेशो में जाकर भी दूधेश्वर वेद विद्यालय का नाम रोशन किया है

,कल श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के छात्र आदित्य पाण्डेय शुक्ल यजुर्वेद माध्यन्दिन शाखा से श्री वेंकटेश्वर वेद विश्व विद्यालय तिरूपति बालाजी विश्व प्रसिद्ध टेंपल आन्ध्र प्रदेश भारत में पूरे विश्व विद्यालय में शास्त्री परिक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करके दूधेश्वर वेद विद्यालय व पूज्य महाराज का नाम रोशन किया है साथ ही आषुतोष पाण्डेय ऋग्वेद शाकल शाखा से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया है कल प्रथम दीक्षांत के अवसर विश्व विद्यालय के द्वारा दोनों छात्रों को सम्मानित किया है ,

पूज्य गुरुदेव का सभी वैदिक बटुकों के उपर विशेष आशीर्वाद रहता है क्योंकि सारे वैदिक छात्र देश के सनातन का भविष्य है जो निश्चित ही महाराज श्री प्रयास को पूरे देश विदेश में सफल बना रहे हैं ,दोनों विद्यार्थियों को पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद है महाराज श्री  ने  दोनों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की दोनों पूरे विश्व में वैदिक सनातन व दूधेश्वर वेद विद्यालय का नाम रोशन करें ।

https://youtu.be/UVht90EuGuI


   हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

1 Comment

  • श्री ॐ पाठक
    April 30, 2023

    हर हर महादेव , महराज जी के इस दिव्य योगदान के लिए हर सनातन प्रेमी आभारी रहेगा ❣️🙏🚩🚩

Add Your Comment