Back to all Post

बैंगलुरू कर्नाटक के सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा तेजस्वी सूर्या जी ने भगवान दूधेश्वर के दर्शन पूजन अभिषेक किया

जय दूधेश्वर महादेव

आज सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में बैंगलुरू कर्नाटक के सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा तेजस्वी सूर्या जी ने गाजियाबाद प्रवास में सर्व प्रथम भगवान दूधेश्वर के दर्शन पूजन अभिषेक किया.

पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली एन सी आर सन्त महामण्डल दिल्ली से आशीर्वाद प्राप्त किया, पूज्य गुरुदेव के बैंगलुरू में कई बार भेंट किया है महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं पूज्य गुरुदेव ने बेंगलुरु में भेंट होने पर तेजस्वी सूर्या जी को श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर में आने का निमंत्रण दिया था आज आकर भगवान दूधेश्वर का पंचामृत से अभिषेक पूजन किया,

ब्रह्मलीन समाधी वाले सिद्ध गुरूमुर्तियो को मत्था टेका तदोपरान्त महाराज श्री ने तेजस्वी सूर्या जी को सम्मान किया भगवान दूधेश्वर का आशीर्वाद स्वरूप रूद्राक्ष माला भेंट किया भगवान दूधेश्वर का प्रसाद भेंट किया ,इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा जी , गाजियाबाद भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन डेढ़ा जी ,गोपाल अग्रवाल जी ,जयकमल अग्रवाल जी ,रेनू चंदेला जी ,आदि भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

हर हर महादेव

विश्व संवाद सम्पर्क सचिव
अमित कुमार शर्मा
श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

1 Comment

  • Sandeep Suryawanshi
    June 9, 2023

    Har har Mahadev

Add Your Comment