जय दूधेश्वर महादेव
31अगस्त 2023 को रक्षाबंधन के दिन प्रतिवर्ष की भांति श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर प्रांगण मे स्थित दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान गाजियाबाद में विद्यालय के अध्यक्ष संरक्षक पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली सन्त महामण्डल के पावन सानिध्य में 24 नए बटुक छात्रों का उपनयन संस्कार वेद आरंभ संस्कार किया जाएगा ,
उपनयन संस्कार से पूर्व सभी बटुक बालकों का मुण्डन संस्कार और कर्णाछेदन संस्कार होगा उसके बाद सभी बटुक बालकों को और उनके माता पिता को पंचगव्य प्रासन करवाया जायेगा उसके बाद उपनयन संस्कार प्रारंभ होगा उपनयन संस्कार में गोरीगणेश कलश षोडश मातृका नवग्रह पूजन हवन गायत्री मंत्र दीक्षा और सभी बालकों को महाराज श्री द्वारा भिक्षा दिया जायेगा पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से बटुको का वेदाआरंभ होगा ,

कार्यक्रम में विद्यालय उपाध्यक्ष महन्त गिरिशानन्द गिरि जी ,सचिव सचिव अमित कुमार शर्मा जी, प्राचार्य तोयराज उपाध्याय जी ऋग्वेदाचार्य विकास कुमार पांडेय जी यजुर्वेदाचार्या नित्यानंद आचार्य जी सामवेदाचार्य रोहित त्रिपाठी जी ,वरिष्ठ आचार्य लक्ष्मी कान्त पाढी जी और मन्दिर के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।
श्री दूधेश्वर नाथ मठ वेद विद्यापीठ के बारे में अधिक जाने
हर हर महादेव
Good 👍