Back to all Post

अश्विनी उपाध्याय जी अपनी श्रीमति नीता उपाध्याय जी अपने पुत्र निखिल उपाध्याय जी के जन्मदिवस के अवसर पर मन्दिर आकर भगवान दूधेश्वर का पूजन किया

जय दूधेश्वर महादेव

सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद मे आज भारत के सर्वोच्च न्यायालय में एक राजनीतिज्ञ और वकील और भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नेता अश्विनी उपाध्याय जी अपनी श्रीमति नीता उपाध्याय जी अपने पुत्र निखिल उपाध्याय जी के जन्मदिवस के अवसर पर मन्दिर आकर भगवान दूधेश्वर का पूजन किया.समाधी वाले सिद्ध सन्त गुरूमुर्तियो को मत्था टेका मन्दिर परिसर मे स्थापित समस्त देवी देवताओं के दर्शन किये.

पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली सन्त महामण्डल (रा०रा)क्षेत्र दिल्ली से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सामजिक धार्मिक विषयो पर चर्चा किया पूज्य गुरुदेव ने अश्विनी उपाध्याय जी के पुत्र के 20 वें जन्मदिवस पर आशीर्वाद दिया एवं उज्जवल भविष्य की कामना किया अश्विनी उपाध्याय जी सदैव दूधेश्वर मन्दिर मे आकर भगवान दूधेश्वर का पूजन दर्शन करते है.

पूज्य गुरुदेव के प्रति बहुत श्रद्धा भाव रखते है ,महाराज श्री का आशीर्वाद उनको प्राप्त होता रहता है क्योंकि अश्विनी उपाध्याय जी सदैव सनातन धर्म जनहित मे कार्य करते है किसी भी धर्म विरोधी जनमानस के लिये जो गलत है उसके खिलाफ याचिका दायर करके उसको न्याय दिलाते है उनका महाराज श्री ने पटका पहनाकर सम्मान किया एवं महाराज श्री ने भगवान दूधेश्वर का आशीर्वाद स्वारूप प्रसाद दिया.अश्विनी उपाध्याय जी ने 2011 में, उन्होंने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में शामिल होने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी और बाद में नवगठित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए , जिसके वे संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्हें जनहित याचिकाएँ (पीआईएल) दायर करने के लिए जाना जाता है।
उपाध्याय जी को विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से जनहित याचिका दायर करने के लिए जाना जाता है। उन्हें भारत का पीआईएल मैन कहा जाता है और उन्हें 5 वर्षों की अवधि में 50 से अधिक पीआईएल दाखिल करने का अनूठा गौरव प्राप्त है।

      हर हर महादेव

विश्व संवाद सम्पर्क सचिव
अमित कुमार शर्मा
श्री दूधेश्वर नाथ मन्दिर
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment