Back to all Post

श्रीमहंत नारायण गिरि के शिष्य व दूधेश्वर नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शिवानंद गिरि के षोडशी भंडारे में देश भर से साधु-संत पहुंचे

शिवानद गिरि हम सभी के दिलों में हमेशा रहेंगे
गाजियाबादः
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूनाइटिड हिंदू फंट के अध्यक्ष व सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि के शिष्य व दूधेश्वर नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शिवानंद गिरि का षोडशी भंडारा शुक्रवार को मंदिर में आयोजित किया गया। श्रीमहंत नारायण गिरि की अध्यक्षता में हुए भंडारे में देश भर से साधु-संत पहुंचे व प्रासाद ग्रहण किया।

श्रीमहंत नारायण गिरि के शिष्य व दूधेश्वर नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी:-

श्रीमहंत नारायण गिरि के शिष्य व दूधेश्वर नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शिवानंद 7 सितंबर को ब्रह्मलीन हो गये थे। संत परम्परा के अनुसार उनका षोडशी भंडारा शुक्रवार को श्रीमहंत नारायण गिरि की अध्यक्षता में हुआ। श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि मंदिर के प्रधान पुजारी के रूप में शिवानंद गिरि ने भगवान दूधेश्वर की जो सेवा की, वह देश भर के भक्तों को सदैव याद रहेगी। वे जन्माष्टमी पर्व पर ब्रहमलीन हुए जिससे उनको सीधा बैकुंठ धाम में भगवान के चरणों में स्थान मिला है।

श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि :-आज शिवानंद गिरि भले ही हमारे बीच में नहीं हैं, मगर वे हम सभी के दिलांें में हमेशा रहेंगे।

Shri Mahant Narayan Giri ji

उन्होंने धर्म व आध्यात्म की जो ज्योत जलाई, उसे सभी भक्तों के दिलों में जलाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना होगा। शिवानंद गिरि जैसी पवित्र आत्मा भगवान के आदेश पर ही समाज को सही मार्ग दिखाने के लिए जन्म लेती है। दिल्ली संत महामंडल के पूर्व अध्यक्ष महामंडलेश्वर विद्यानंद गिरि महाराज ने कहा कि शिवानंद गिरि आज हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनकी यादें हम सभी के बीच हमेशा रहेगी। महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज ने कहा कि शिवांनद गिरि का सम्पूर्ण जीवन भगवान की सेवा में बीता। उनका जीवन हम सभी को धर्म व समाज के सेवा कार्यो के लिए प्रेरित करता रहेगा। पंजाब से पधारे निहंग हरदीप सिंह ने कहा कि शिवानंद गिरि जैसे संतों से ही समाज को सही मार्गदर्शन मिल रहा है।

उनका व्यवहार, कार्य व संदेश भी लोगों को धर्म, आध्यात्म व सेवा कार्यो के लिए प्रेरित करते महामंडलेश्वर नरसिंहनंद गिरि जी महाराज पीठाधीश्वर डासना देवी मंदिर, रहेंगे। महामंडलेश्वर कंचन गिरि, धीरेंद्र पुरी महाराज,महादेव पुरी महाराज रामानंद पुरी, गढमुक्तेश्वर से जीवानंद स्वामी, गुडगांव से सोम गिरि, नारायण दास महाराज, नोएडा से राजू गिरि महाराज, किशन गिरि महाराज, बृजभूषण गिरि महाराज, पुष्पेंद्र गिरि महाराज, कोटा से रूद्र गिरि दिल्ली संत महामंडल से आनंदेश्वर गिरि, सूर्यानंद गिरि, महंत झौला गिरि समेत देश भर से 700 से अधिक साधु-संत श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि के शिष्य व दूधेश्वर नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी शिवानंद गिरि का षोडशी भंडारे में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। आयोजन में दिल्ली संत महामंडल का विशेष सहयोग रहा। महंत कन्हैया गिरि महाराज, महंत गिरिशानंद गिरि महाराज, महंत विजय गिरि ने व्यवस्था में सहयोग दिया और आयोजन को सफल बनाया।

Add Your Comment