महाराज श्री ने संस्था के संरक्षक चौ तेजपाल सिंह को सम्मानित किया व संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र चौहान का स्वागत किया
संस्था के सभी पदाधिकारियों ने महाराजश्री से आशीर्वाद लिया
कई प्रदेशों में संस्था के प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी
गाजियाबादः
सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में बुधवार को अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक, श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने की। बैठक में महाराजश्री के दिशा-निर्देशन में संस्था के कई प्रदेशों के अध्यक्षों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्रीमहंत नारायण गिरी ने संस्था के संरक्षक चौधरी तेजपाल सिंह का परशुराम का फरसा भेंट कर सम्मान किया। साथ ही संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र चौहान का माला पहनकर स्वागत किया। कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने मुख्य संरक्षक श्रीमहंत नारायण गिरी को माला एवं पटका पहनाकर उनसे आशीर्वाद लिया।
श्रीमहंत नारायण गिरि जी वचन:-
श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि व्यापारी समाज व देश की रीढ होता है। समाज व देश के विकास में उसका अहम योगदान होता है। संस्था के सभी पदाधिकारी समाज व देश के लिए जो कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय व अनुकरणीय हैं। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों के व्यापारी संगठन से जुड़ने के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं। जल्द ही इन सभी प्रदेशों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने संदीप मोदी को संस्था का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने के लिए युवा व्यापारियों को संस्था से जोडने के लिए कहा। संस्था के संरक्षक चौधरी तेजपाल सिंह ने बताया कि महाराजश्री के नेतृत्व में अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा का लगातार विस्तार हो रहा है। सभी जिलों में पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। बैठक का संचालन सस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने किया। बुधवार की महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव मधु सागर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष शुभम गुप्ता, राष्ट्रीय सदस्य पंडित शिवकुमार शर्मा, प्रदेश संयोजक संजीव अरोड़ा, जिलाध्यक्ष रणवीर प्रधान, नौशाद खान वरिष्ठ नेता युवा महानगर अध्यक्ष दिनेश शर्मा चिंटू आदि भी मौजूद रहे।