श्रीमहंत नारायण गिरि की अध्यक्षता में सुचितापूर्ण ढंग से पारदर्शिता के साथ हो रही है परीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत व वेद शिक्षा के लिए बोर्ड बनाकर क्रांतिकारी बदलाव किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश रामराज्य स्थापना की ओर बढ रहा हैः महाराजश्री
गाजियाबादः
महर्षि सान्दिपनि राष्ट्रीय वेद विद्यालय प्रतिष्ठान व महर्षि सान्दिपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार केन्द्र संख्या 5 दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान में संरक्षक-अध्यक्ष श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में वार्षिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से पारिदर्शिता के साथ चल रही है। परीक्षा देने के लिए देश के विभिन्न शहरों से परीक्षार्थी दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान पहुंचे हैं। परीक्षा के पहले दिन 440 छात्रों ने वेद भूषण प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम वर्ष तथा वेद विभूषण प्रथम की वर्ष की परीक्षा संस्कृत व अंग्रेजी में दी। दूसरे दिन गणित व विज्ञान की परीक्षा तथा तीसरे दिन वैदिक साहित्य का इतिहास, सामाजिक विज्ञान, सामवेद, ऋग्वेद व अथर्ववेद परीक्षा हुई।
श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान 22 वर्ष से वैदिक शिक्षा प्रदान कर रहा है और पूरे विश्व में वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत व वैद शिक्षा के लिए महर्षि सान्दिपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड बनाकर बहुत बडा बदलाव किया है। इससे एक बार फिर से बच्चे व युवा अपने वेदों व शास्त्रों की ओर लोट रहे हैं, जो दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान ही नहीं सभी सनातनियों के लिए गर्व की बात है। राष्ट्रीय उत्थान, वैदिक संस्कृति, वैद, उपनिषद, शास्त्रों धर्म शास्त्रों को आगे बढाने के उनके द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के चलते ही आज पूरे विशष में वैदिक व सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार हो रहा है और हम रामराज्य स्थापना की और बढ रहे हैं, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत साधुवाद है। 550 परीक्षार्थी लिखित व मौखिक परीक्षा दे रहे हैं।
![](https://dudheshwarnath.org/wp-content/uploads/2024/02/examination-1-1024x473.jpeg)
![](https://dudheshwarnath.org/wp-content/uploads/2024/02/examination-2-1024x576.jpeg)
![](https://dudheshwarnath.org/wp-content/uploads/2024/02/examination-3-1024x576.jpeg)
![](https://dudheshwarnath.org/wp-content/uploads/2024/02/examination-4-1024x473.jpeg)
परीक्षा में दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान गाजियाबाद के अलावा श्री निवास संस्कृत विद्यापीठम् इब्रहिमपुर बुराडी, सांगोपांग वेद विद्यालय नजफगढ़ दिल्ली, स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद विद्यालय फरीदाबाद, श्री गुरूरामराय उदासीन अखाडा पहाडगंज दिल्ली व श्री महर्षि वेद व्यास वेद विद्यापीठ गाजियाबाद के परीक्षार्थी शामिल हुए।°ओमपाल कुमार गढगंगा हापुड, कृष्णकान्त हापुड, चन्द्रभानु शर्मा लोनी, गाजियाबाद चन्द्रशेखर तिवारी बुलन्दशहर, रामविश्वास गौतम झज्जर हरियाणा, धर्मेन्द्र शर्मा हापुड, पवन शुक्ला लोनी गाजियाबाद, पुरूषोत्तम प्रधान झज्जर हरियाणा, ब्रजेश कुमार झा जहांगीर पुरी दिल्ली, मदनलाल शर्मा मुजफ्फरनगर, मनोज कुमार झा गाजियाबाद, रामकुमार शर्मा गाजियाबाद, सत्यम शर्मा गाजियाबाद, अंशुल शर्मा गाजियाबाद, अर्कंजन चटर्जी गाजियाबाद, अर्जुन आचार्य अम्बाला, आशीष शर्मा गाजियाबाद, गौरवैदिक गुरूकुलम नोयडा, मयंक शर्मा संभल, योगेश शर्मा गाजियाबाद, राजीव शर्मा गुरूग्राम हरियाणा, रामजी गर्ग चमेली, हरियाणा, रामलाल प्रधान झज्जर हरियाणा, सुदुम्न भारद्वाज सम्भल, सुनीत कुमार पाण्डेय पंचकुला, लोकराज भट्ट अम्बाला ब्रजेश शर्मा गाजियाबाद परीक्षा में सहयोग दे रहे हैं।
परीक्षा के लिए ऋग्वेद वेद प्रकाश पाण्डेय वाराणसी, ऋग्वेद प्रकाश पाण्डेय द्वारका गुजरात सामवेद निलम्बर त्रिपाठी भीलवाड़ा राजस्थान, कौथुम शाखा सामवेद ऋषभ शर्मा कारसेवक पुरम अयोध्या; कौथुम शाखा
सामवेद ईश्वर शर्मा राणायनी शाखा, भीलवाड़ा राजस्थान, राधेश्याम शर्मा ;राणायनी शाख चित्तौडगढ, अथर्ववेद महेश तिवारी शौनक शाखा वाराणसी, ऋषिकेश पाण्डेय शौनक शाखा बिहार शुक्ल यजुर्वेद माध्यन्दिनी शाखा, भगवान जोशी आलन्दी महाराष्ट्र, विवेक शर्मा वस्सी जयपुर, विपुल शर्मा उज्जैन, मृत्युंजय त्रिपाठी वाराणसी व मंगलदास उज्जैन को परीक्षक बनाया गया है। प्रेक्षक सुनील नारायण झा केन्द्रीय विद्यालय दिल्ली, केन्द्राध्यक्ष तोयराज उपाध्याय, सहकेन्द्राध्यक्ष लक्ष्मी कान्त पाढी, कक्ष परीक्षक अंशुल शर्मा, लोकराज भट्ट, अतुल शर्मा, अनिल पाढी, दीपांशु, धर्मेन्द्र, राजीव शर्मा, मोहन सिंह, देवेन्द्र तिवारी, सुनीत पाण्डेय हैं।