Back to all Post

फाल्गुन महाशिवरात्रि 2024 दो दिवसीय महोत्सव-सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर

जय दूधेश्वर महादेव 
फाल्गुन महाशिवरात्रि 2024 दो दिवसीय महोत्सव
इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024, शुक्रवार को मनाई जाने वाली है। इस तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसलिए इस दिन को शिव और शक्ति के मिलन के रूप में मनाया जाता है। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का महापर्व बहुत धूम धाम से मानाया जायेगा जिसमें लाखों शिवभक्त भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक करके अपनी मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं , इसलिए भक्तों को शान्ति पूर्वक जलाभिषेक करके अपने निज निवास तक जाये उनको कोई कष्ट ना हो.

क्योंकि कि पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का मानना है”

हर जीव शिव है और हम सभी की जीवन यात्रा भी जीव से शिव की ओर है.श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज”

इसलिए सभी भक्त को कोई कष्ट ना हो इसके लिये भगवान दूधेश्वर की कृपा से समस्त समाधी वाले सिद्ध गुरमुर्तियो की कृपा आशीर्वाद से पूज्य  गुरुदेव के दिशानिर्देश में एवं मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग जी उपाध्यक्ष अनुज गर्ग जी के पूर्ण सहयोग से साथ ही गाजियाबाद जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन,नगर निगम सभी के सहयोग से महाशिवरात्रि महापर्व दो दिवसीय बहुत ही सुन्दर रूप से भव्यता से मनाया जायेगा.

श्री दूधेश्वर फागुन महाशिवरात्रि महोत्सव 2024:महाशिवरात्रि दो दिवसीय कार्यक्रम:-:-

दिनांक ब्रहस्पतिवार 7 मार्च 2024
जलाभिषेक रात्रि 12 बजे से शुरू

दिनांक शुक्रवार 8 मार्च 2024:-

विशेष आकर्षण श्री दूधेश्वर फूल बंगला: 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार
श्री दूधेश्वर महाकाल भव्य श्रृंगार: सांय 5 बजे

शिव बारात: रात्रि 9 बजे
भजन संध्या: रात्रि 11 बजे
श्री दूधेश्वराय नमः

2024 Shubh Muhurat (महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 2024):-

  • निशिता काल पूजा समय – 12:07 AM से 12:56 AM, मार्च 09
  • 9 मार्च को, शिवरात्रि पारण समय – 06:37 AM से 03:29 PM
  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 06:25 PM से 09:28 PM
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:28 PM से 12:31 AM, मार्च 09
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 12:31 AM से 03:34 AM, मार्च 09
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 03:34 AM से 06:37 AM, मार्च 09

Maha Shivratri Vrat Vidhi In Hindi (महा शिवरात्रि व्रत विधि):-

कहते है महा शिवरात्रि के एक दिन पहले यानी त्रयोदशी के दिन भक्तों को केवल एक समय ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। फिर शिवरात्रि के दिन सुबह नित्य कर्म करने के बाद पूरे दिन के व्रत का संकल्प लेना चाहिए। फिर पूरे दिन उपवास रखना चाहिए। इस दिन भक्तों को शाम में फिर से स्नान करके ही पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस दिन मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल जरूर चढ़ाएं। शिव भगवान की पूजा रात के समय करें और अगले दिन स्नानादि के बाद अपना व्रत तोड़ें।

आयोजकः
श्री धर्मपाल गर्ग अध्यक्षः श्री दूधेश्वरनाथ मठ मन्दिर विकास समिति
श्री अनुज
गर्ग: उपाध्यक्ष मन्दिर विकास समिति
गर्ग उपाध्यक्षः श्री दूधेश्वर मन्दिर विकास समिति
निवेदकः श्रीमहन्त गौरी गिरि दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरम
व्यवस्थापकः विजय मित्तल अध्यक्षः श्री दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति
: 9810237640

सभी पत्रकार एवं सभी भक्तों से निवेदन है:-

सभी पत्रकार एवं सभी भक्तों से निवेदन है कि किसी भी विषय में वार्ता जानकारी के लिये सम्पर्क करें :-

  1. मन्दिर कार्यालय शंकर झा जी :-9990868346
  2. महन्त गिरिशा नन्द गिरि जी :-9810352653
  3. श्रृंगार सेवा समिति विजय मित्तल जी:-9810237640
  4. लक्ष्मीकांत जी ,9350007503
  5. अमित कुमार शर्मा:-8630437157
  6. एस आर सुथार 09313340620

हर हर महादेव बोले जो हर जन, उसे मिले समृद्धि, सुख और धन।महाशिवरात्रि की बधाई !!

शिव की महिमा अपरम्पार, शिव करते सब जन का उद्धार। उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे। महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

ॐ में ही आस्था,ॐ में ही विश्वास,ॐ में ही शक्ति, ॐ में ही सारा संसार,ॐ से ही होती हैं अच्छे दिन की शुरुआत।

जय शिव शंकर। 

https://youtu.be/x58ha07sdkY

Add Your Comment