Back to all Post

श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में गुरू पूर्णिमा पर्व की तैयारियां हुई पूरी

श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज से गुरूदीक्षा लेने के लिए रविवार को देश भर से भक्त मंदिर आएंगे
महाराजश्री प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक देंगे गुरू दीक्षा

गाजियाबादः
गुरू पूर्णिमा का पर्व रविवार को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में धूमधाम व श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। गुरू पूर्णिमा पर श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ताए दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज से बडी संख्या में भक्त गुरू दीक्षा लेंगे, जिसके चलते रविवार को मंदिर में दिन भर भक्तों की भीड लगी रहेगी। इसके लिए मंदिर में सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी एस आर सुथार ने बताया कि महाराजश्री से गुरू पूर्णिमा पर गुरू दीक्षा लेने के लिए देश भर से बडी संख्या में भक्त आते हैं। इस वर्ष भक्तों की सख्ंया अन्य वर्षो की अपेक्षा अधिक रहेगी।

महाराजश्री से गुरूदीक्षा :-

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब से लेकर महाराष्ट्र, गुजरात, असम, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से हजारों की संख्या में भक्त रविवार को श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुचेंगे और महाराजश्री से गुरूदीक्षा लेकर अपने जीवन को धन्य बनाएंगे। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज के निर्देश पर भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो। रविवार 21 जुलाई को गुरू पूर्णिमा पर प्रातः 8 बजे विधि-विधान के साथ गुरू पूजन किया जाएगा। उसके बाद भगवान श्री दूधेश्वर नाथ व मंदिर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं का भी पूजन होगा। ब्रहमलीन सिद्ध गुरूओं की मूर्तियों के बाद भगवान दत्तात्रेय का पूजन होगा और उसके बाद श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज भक्तों को गुरू दीक्षा देंगे। महाराजश्री से गुरू दीक्षा लेने का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि गुरू ही हमें अज्ञान रूपी अंधकार से मुक्ति दिलाकर हमारे जीवन में ज्ञान व खुशियों का उजाला भर सकते हैं और परमात्मा से हमारा साक्षात्कार करा सकते हैं। अतः अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए गुरू पूर्णिमा पर अपने गुरूओं व बडे-बुजुर्ग व माता-पिता का सम्मान अवश्य करें।

गुरु दीक्षा क्या है और इसका महत्व क्या है?:-

गुरु दीक्षा वह प्रक्रिया है जिसमें एक आध्यात्मिक गुरु अपने शिष्य को एक विशेष मंत्र या आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करते हैं। यह दीक्षा शिष्य के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति और शुद्धि के मार्ग को खोलती है। गुरु दीक्षा से शिष्य को आध्यात्मिक मार्ग पर सही दिशा और ऊर्जा मिलती है।

1 Comment

  • चम्पा जोशी
    July 20, 2024

    महाराजश्री..आप सभी संत महात्माओं को कोटि कोटि प्रणाम..भगवान महादेव भारत भूमि के पूज्य संतों को दीर्घायु प्रदान करें..आप सभी संतों के तपोबल से भारत भूमि पाप कर्मों से मुक्त हो..उन्नति के शिखर को प्राप्त करे..हम भारतवासी आपके आशीर्वाद से कट्टर सनातनी बनें.. सच्चाइ के मार्ग पर चलें..

Add Your Comment