Back to all Post

आनंदेश्वर महादेव मंदिर कानपुर में श्रीमहंत हरि गिरी महाराज की अध्यक्षता में 29 जुलाई से शुरू होगा रूद्र महायज्ञ

विश्व कल्याण के लिए हो रहा है रूद्र महायज्ञ का आयोजनः श्रीमहंत हरि गिरी महाराज
रुद्र महायज्ञ का फल तत्काल मिलता हैः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज
कानपुरः
देश-विदेश में छोटे काशी के नाम से विख्यात आनंदेश्वर महादेव मंदिर में जूना अखाड़ा, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की अध्यक्षता में 29 जुलाई से रूद्र महायज्ञ का आयोजन होगा। रूद्र महायज्ञ में लाखों शिवभक्त भाग लेंगे। रूद्र महायज्ञ की तैयारियों की शनिवार को समीक्षा की गई जिसमें श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज भी शामिल हुए। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज मंदिर के प्रमुख महंत भी हैं। वहीं पूर्व सभापति महंत उमाशंकर भारती महाराज, वर्तमान सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज, महामंत्री महंत केदार पुरी महाराज व श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज मंदिर के महंत हैं।

रूद्र महायज्ञ 29 जुलाई से:-

श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने कहा कि मंदिर में रूद्र महायज्ञ 29 जुलाई से शुरू होगा और श्रावण शिवरात्रि 2 अगस्त तक चलेगा। रूद्र महायज्ञ का उददेश्य समाज में फैली नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। रूद अनुष्ठान यानि रूद्र महायज्ञ से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। भगवान शिव प्रसन्न हों, उनकी कृपा से नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो, घर, कार्यस्थल, समाज,देश व विश्व में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो तथा हर किसी का कल्याण हो और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आए, इसके लिए ही रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रूद्र महायज्ञ में लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे, अतः ऐसे प्रबंध किए जाएं कि व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि रुद्र महायज्ञ का फल तत्काल मिलता है। रावण व भष्मासुर ने रूद्र महायज्ञ करके ही भगवान शिव को प्रसन्न किया था। महादेव की कृपा से ही रावण अपने समय में त्रिलोकजयी बन गया था। युगों.युगों से असंख्य लोगों ने रुद्र महायज्ञ कर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त की है और अपने जीवन को धन्य बनाया है। हिमालयी योगी महामंडलेश्वर स्वामी वीरेन्द्र नंद गिरिजी महाराज,थानापति महंत वशिष्ट गिरी थानापति अरूण भारती थानापति विवेक पुरी आदि भी मौजूद रहे। रूद्र महायज्ञ को लेकर श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने मंदिर के स्वयंसेवकों व सेवादारों से भी व्यवस्था में पूर्ण सहयोग करने को कहा जिससे महायज्ञ को अधिक से अधिक भक्त लाभ उठा सकें।

Add Your Comment