हम धर्म के मार्ग पर चलेंगे तो भटकेंगे नहीं महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद यति महाराज
दीपक यादव के निवास पर हुए रूद्राभिषेक में शामिल हुए श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज व महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद यति महाराज
गाजियाबाद
केआई 158 कविनगर में समाजसेवी दीपक यादव के निवास पर बुधवार 13 अगस्त को रूद्राभिषेक हुआ। रूद्राभिषेक में भक्तों को श्रीमत् परमहंस परिव्राजकाचार्य, श्रौत्रिय ब्रह्मनिष्ठ जूना अखाडे के महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद यति महाराज व सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ ।
तथा इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के लोकप्रिय सांसद श्री अतुल गर्ग तथा वतन जी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हल्द्वानी के प्रचारक तथा संगठन मंत्री श्री विवेक कौशिक जी भी उपस्थित रहे।







रूद्राभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं :-
महाराज श्री ने कहा कि रूद्राभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी कष्ट व दुख-दर्द कर उसकी प्रत्येक मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का मानव मार्ग से भटक रहा है तो उसका प्रमुख कारण संस्कारों का अभाव है। ऐसे में यह आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दें, तभी वे समाज, धर्म व देश के प्रति अपने दायित्वों को पूरा कर पाएंगे। महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद यति महाराज ने कहा कि हम भटकें ना, इसके लिए हमें धर्म के मार्ग पर चलना होगा। दीपक यादव ने महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद यति महाराज व श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का स्वागत अभिनंदन किया। इसके साथ ही महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद यति महाराज ने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज जी के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में श्री दूधेश्वर महादेव की पूजा अर्चना पूर्वक अभिषेक किया तथा विश्व शांति की कामना सहित सबके विश्वकल्याण हेतु आशीर्वाद मांगा । दूधेश्वरनाथ मठ में श्री महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद यति महाराज ने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के साथ वैश्विक आपदा के निराकरण तथा सनातन धर्म के मार्मिक तथ्यों की गहनता से परिचर्चा भी की। श्री महंत नारायण गिरी महाराज ने महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद यति महाराज का स्वागत सत्कार भी किया।