विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता व पावन सानिध्य में विद्यार्थियों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए
महाराजश्री ने विधायक संजीव शर्मा के साथ ध्वजारोहण किया
गाजियाबादः
सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर में संचालित दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान में 79 वा स्वतंत्रता दिवस विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष, मंदिर के पीठाधीश्वर, श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता व पावन सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले बलिदानियों को नमन किया। महाराजश्री व विधायक संजीव शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का सञ्चालन आचार्य अजय दाधीच के द्वारा किया गया ।समारोह का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण के साथ हुआ। ऋग्वेद का मंगलाचरण आचार्य किशन, शुक्ल यजुर्वेद का मंगलाचरण शुक्ल यजुर्वेद के छात्र सक्षम, आयुष, अम्बुज,नैतिक, हिमांशु तथा सामवेद का मंगलाचरण धर्मराज व अंशुमान तिवारी ने किया। अथर्ववेद का मङ्गलाचरण आचार्य किशन जी के द्वारा इसके पश्चात माल्यार्पण कर अतिथियों का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि आज हम सब अपने तिरंगे के नीचे खड़े होकर उस आजादी का जश्न मना रहे हैं, जिसके लिए देश के असंख्य वीर सपूतों ने अपने प्राणों का बलिदान कर दिया और न जाने कितने स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।





15 अगस्त 1947 :-
15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों को तोड़कर आजादी की सांस ली थी। यह आजादी हमें एक दिन में नहीं मिली, बल्कि इसके लिए वर्षो संघर्ष, बलिदान और त्याग करना पडा। अब हमारा भी यह कर्त्तव्य है कि हमें अपने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने व उसे विकास के शिखर पर ले जाने के लिए ईमानदारी और मेहनत से काम करें। आज राष्ट्रीय पर्व पर हम सभी को मिलकर अपने देश को और ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प करना चाहिए। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमें जो आज़ादी मिली, उसके लिए देश के वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया। हमें उन उन बलिदानियों को सदा स्मरण रखना चाहिए। अनुशासन, संयम और एकता की ताकत के बल पर हमें राष्ट्र को प्रगति के शिखर तक ले जाना चाहिए। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी के अंदर देशभक्ति का जोश भर दिया। संस्कृत गीत हे मे मातृभूमि का गायन अंशुमान तिवारी द्वारा किया गया।


संस्कृत गीत का सामूहिक प्रस्तुतीकरण:-
संस्कृत गीत का सामूहिक प्रस्तुतीकरण कृष्ण शर्मा एवं धर्मराज तिवारी ने किया। संस्कृत भाषण आनंद शुक्ला, प्रथम वर्ष के छात्र अभिनव उपाध्याय एवं अभिनव वाजपेई ने दिया। संविधान विषय पर हिंदी भाषण शिवांक पाण्डेय ने किया। प्रियांशु पाण्डेय ने देशभक्ति काव्य-पाठ, ब्रह्मलीन श्रीमहंत गौरी गिरी महाराज पर रचित कविता, ध्रुव शर्मा,
हिंदू मेरा परिचय कविता (अटल बिहारी वाजपेयी )अभिषेक पांडे,
अंग्रेज़ी भाषण रुद्र प्रताप, ध्रुव शर्मा, अभिषेक पांडे व कृष्णा शर्मा ने किया।
जलवा जलवा,
तेरी मिट्टी में मिल जावा,
ए वतन ए वतन आदि की प्रस्तुति से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। विद्यालय के प्राचार्य तोयराज उपाध्याय, सचिव लक्ष्मीकांत पाढी व कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। आचार्य अजय दाधीच ने सभी का धन्यवाद किया। विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रसाद विवरण नेशनल रफ़्तार के प्रधान संपादक यथार्थ शर्मा द्वारा किया गया। पवन पुत्र अजय चोपडा, वरिष्ठ आचार्य नित्यानंद, आचार्य रोहित त्रिपाठी, किशन शर्मा, दीपक सिंह आदि भी मौजूद रहे।