Back to all Post

ऐतिहासिक नारायणीयम् महोत्सव वैकुंठमृतम् में मुख्य अतिथि होंगे श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

गाजियाबादः
भगवान गुरुवायुरप्पन की दिव्य कृपा से केरल के पवित्र शहर गुरुवायूर में 5 से 10 अक्टूबर तक ऐतिहासिक 10वां नारायणीयम् महोत्सव वैकुंठमृतम् का आयोजन होगा। महोत्सव के मुख्य अतिथि सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत मंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज रहेंगे।महाराजश्री को नारायणीयम् महोत्सव वैकुंठमृतम् का निमंत्रण देने के लिए मंगलवार को केरल के पवित्र शहर गुरुवायूर से भक्त सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे। केरल भाजपा के महामंत्री व नारायणीयम् महोत्सव की आयोजन समिति के शोभा सुंदरम, मोहन मेनन, हरि मेनन, चांद गोपालन आदि ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से भेंट की, उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें गुरुवायूर में 5 से 10 अक्टूबर तक होने वाले ऐतिहासिक 10वें नारायणीयम् महोत्सव वैकुंठमृतम् में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

महाराजश्री ने कहा कि:- यह भगवान गुरुवायुरप्पन, जो भगवान कृष्ण का ही बाल रूप हैं, उनकी कृपा ही है कि उन्हें विश्वविख्यात नारायणीयम् महोत्सव वैकुंठमृतम् में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Kerala mahotsav राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे उद्घाटन:-

नारायणीयम् महोत्सव वैकुंठमृतम् का उद्घाटन केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा किया जाएगा। यह महोत्सव भक्ति, सेवा और संस्कृति का जीवंत संगम होगा।

मुख्य आकर्षण:-

  1. श्रीमद् नारायणीयम् का निरंतर पाठ (नारायणं नारायणम्)
  2. निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर (नयनम् नारायणम्)
  3. व्हीलचेयर दान कार्यक्रम (स्वंथानम् नारायणम्)
  4. पुरस्कार समारोह
  5. सहस्र गोपिका का भक्ति नृत्य
  6. श्रीकृष्ण भक्त संगमम्

Kerala mahotsav में जुटेंगे 134 देशों के भक्त:-

10 अक्टूबर को नारायणीयम् के 10 दशकम् का वैश्विक समकालिक पाठ होगा। गुरुवायूर में एक हजार भक्तों के साथ प्रसिद्ध गायक इस दिव्य मंत्रोच्चार का नेतृत्व करेंगे और 134 देशों के भक्त प्रार्थना के समय एकजुट होंगे।महोत्सव में भव्य पूजा, भोग, अन्नदान और देव उत्सव होंगे, जिनमें लाखों भक्त शामिल होंगे। साथ ही भगवान नारायण और सनातन धर्म का शाश्वत संदेश भावी पीढ़ी तक पहुँचाने हेतु नारायणीय मंदिर का निर्माण भी कराया जाएगा।

आयोजन समिति के सदस्यों शोभा सुंदरम, मोहन मेनन, हरि मेनन और चांद गोपालन ने कहा कि—
“श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने से इस दिव्य महोत्सव की गरिमा, दिव्यता और भव्यता और भी बढ़ जाएगी।”

Add Your Comment