Back to all Post

पांच दिवसीय धर्म यात्रा श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज-श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर द्वारा कल से प्रारम्भ हुई

जय दूधेश्वर महादेव 
    !!पाच दिवसीय राजस्थान धर्म यात्रा !!
26/27/28/29/30 पांच दिवसीय धर्म यात्रा श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा की धर्म यात्रा कल से प्रारम्भ हुई ,जिसमे 26 अक्टूबर को यात्रा प्रारम्भ हुई ,

जयपुर मे पारस मेघवाल सवाई माधोपुर ,जयपुर होते हुये फालना सनराइज होटल खेत सिंह खिची जी के होटल मे विश्राम ,27 अक्टूबर को महाराजा विक्रमादित्य जी स्थान जो कि उज्जैनी वीर मामाजी के नाम से प्रसिद्ध है मांगलिया गुडा जिला पाली राजस्थान मे कृष्ण भक्त भोपा जी श्री महेंद्र सिंह राणावत जी से महाराज श्री ने भेट करके धर्म चर्चा हुआ उनके स्थान आश्रम का निरिक्षण किया ,

प्राचीन शिव जी का मन्दिर निम्बेश्वर महादेव मन्दिर साण्डेराव मे जाकर महाराज श्री ने दर्शन पूजन किया ,तदोपरान्त कवराडा जालोर मे श्री राम देव जी का स्थान रामदेवरा मे जाकर महन्त लक्ष्मण गिरि जी से भेट किया ,सायंकाल महाराज श्री ने जालोर मे अनिल शर्मा जी उनके सुपुत्र डॉक्टर सौरभ शर्मा जी से भेट करके आशीर्वाद दिया

,रात्री विश्राम आहोर रावला मे जाकर  राजा माता जी को जाकर दर्शन दिया एवं रात्री विश्राम हुआ ,एवं विशेषतः आगामी चैत्र नवरात्रि 2022 जो कि 2 अप्रैल से प्रारम्भ होने वाले है राजमाता जी आहोर की दृढ इक्षा है कि गुरू महाराज के पावन उपस्थिति एवं सानिध्य मे चैत्र नवरात्रि शतचण्डी यज्ञ हो इस विषय पर चर्चा करने के लिये पधारे ,कल जालोर सायला ,विशनगढ ,बाडमेर ,मण्डोला सहित अन्य स्थानो पर जाकर धर्म प्रचार धर्म जागृति एवं व्यसन विराम पूर्ण प्रयास के तहत यात्रा 30 अक्टूबर को पूर्ण करके 1 नवम्बर को ,धनत्रयोदशी ,नरक चतुर्दशी,दिपावली ,अन्नकुट गोवर्धन पूजन के लिये श्री दूधेश्वर नाथ मन्दिर गाजियाबाद पधारेंगे ।
     हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिव अमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment