।।श्रीदत्तात्रेयो विजयतेतराम् ।।
श्री आनन्देश्वर महादेव मन्दिर परमठ बाबा घाट कानपुर के श्रीमहन्त श्याम गिरि जी महाराज ब्रह्मलीन होने पर हरिद्वार में बैंड बाजे के साथ ब्रह्मलीन श्याम गिरि जी की शोभा यात्रा निकाली, तदोपरान्त हरिद्वार से श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के सन्तों ने हरिद्वार से आनन्देश्वर मन्दिर बाबा घाट श्याम गिरि जी का पार्थिव शरीर लेकर कल रात्री काल पहुंचे , तत्पश्चात उनके शरीर को स्नान कराकर विभूति लगा दर्शन करने के लिये रखा आज प्रातः काल पूर्ण विधि विधान परम्परागत श्रीमहन्त श्याम गिरि जी को बाबा घाट में समाधी दी गई जिसमें श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के समस्त पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करके श्याम गिरि जी को समाधिस्थ किया जिसमें सभी कार्य श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहन्त हरि गिरि जी महाराज महामंत्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्षता एवं निर्देशानुसार एवं श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सभापति श्रीमहन्त प्रेम गिरि जी महाराज के निरिक्षण में समाधी दी गई,
इस अवसर पर श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद, महामंत्री श्रीमहन्त केदार पुरी जी महाराज, सैक्रेटरी श्रीमहन्त महेश पुरी जी महाराज, सैक्रेटरी श्रीमहन्त शैलेन्द्र गिरि जी महाराज ,श्रीमहन्त मोहन गिरि जी महाराज,श्रीमहन्त श्याम सुंदर गिरि जी महाराज, मंत्री थानापति करण पुरी जी महाराज,थानापति महन्त मनोज गिरि जी महाराज,थानापति रवि भारती जी ,श्रीमहन्त शिवानन्द पुरी जी , सचिव श्रीमहन्त सुरेशानन्द सरस्वती जी,मंत्री थानापति महन्त धीरज गिरि जी ,श्रीमहन्त वासुदेव यति जी , सचिव थानापति अरूण भारती जी, थानापति विवेक पुरी जी ,थानापति दुर्गा गिरि जी ,थानापति रत्न गिरि जी ,थानापति आकाश गिरि जी ,थानापति ग्वाला पुरी जी ,महन्त रतन पुरी जी जी ,महन्त भारत पुरी जी ,महन्त शीतल गिरि जी ,महन्त केवल गिरि जी ,महन्त आजाद गिरि जी ,महन्त अभिमन्यु गिरि जी ,एवं जूना अखाड़ा के सन्तों ने श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करके समाधी दिया ,आज आनन्देश्वर महादेव मंदिर के पट बन्द है कल समाधी पूजन के उपरान्त मन्दिर के पट खुलेंगे ,साथ ही कल श्रीमहन्त हरि गिरि जी महाराज के निर्देशानुसार नये महन्त की नियुक्ति एवं षोडशी भण्डारा एवं मठ की व्यवस्था बनाते रखने के लिये थानापति यथावत ही रहेंगे , जूना अखाड़ा की परम्परा से महन्त की नियुक्ति की जायेगी ,इस सभी विषयों पर कल सर्व सहमति से महाराज श्री घोषणा करेंगे।
हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश