Back to all Post

शिव बारात के साथ लाखों शिव भक्तों ने किया बाबा दुधेश्वर का जलाभिषेक-सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर

आज गाजियाबाद स्थित सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर मैं फाल्गुन की महा शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाखों  श्रद्धालुओं ने भगवान दुधेश्वर भगवान पर जलाभिषेक किया गया एवं बम बम हर हर भोले के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर जल चढ़ाया भगवान महादेव को दूध  बेलपत्र फूलों से भोले बाबा को  पंचामृत का भोग लगाया एवं अपनी अपनी  मन्नत मांगी श्री दूधेश्वर मंदिर के श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज एवं मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्म पाल गर्ग ने भी शनिवार को शिवलिंग पर जल चढाया

शुक्रवार को रात 12बजे बाद सभी भक्तों ने जलाभिषेक करना शुरू किया देर रात से ही लोगों की भारी कतार लगनी शुरू हुई दिन निकलते ही भक्तों की कतारें लंबी लंबी चली गई  जिसमें डाक कांवड़, महिलाएं पुरुष युवाओं ने भारी संख्या में जलाभिषेक किया सुबह से दिनभर करीब कोतवाली घंटाघर से भी आगे तक लाइन लगी रही जिसके लिए  व्यवस्था के वार्डन ,पुलिस प्रशासन के जवान के साथ साथ  मंदिर कमेटी के सदस्य , एवं एसपीओ भी तैनात रहे।  इसके लिए ज्यादा से ज्यादा स्वयंसेवकों को लगाया गया एवम भक्तो ने शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक किया वह पुलिस  की निगरानी में मंदिर प्रशासन द्वारा  सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में भक्तों ने जलाभिषेक किया गया एवम कंट्रोल रूम में बैठकर मंदिर  परिसर की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी गई।

इस अवसर पर भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री वी के सिंह जी की पत्नी भारती सिंह , जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त नितिन गौड़,अपर नगर मजिस्ट्रेट शाल्वी अग्रवाल, एडीएम सिटी विपिन कुमार, एसीएम निखिल चक्रवर्ती,सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह, डीसीपी निपुण अग्रवाल, एसीपी अंशु जैन, एसडीएम विनय कुमार सिंह, एसडीएम चन्द्रेश कुमार सिंह,भाजपा नेता पुर्व सांसद डा रमेश चंद्र तोमर,विजय मोहन गोयल,पवन गोयल, सौरभ जायसवाल,पुर्व महापौर आशु वर्मा, प्रशांत चौधरी पूर्व विधायक, सुरेन्द्र मुन्नी पुर्व विधायक एवं मीडियाकर्मी,पुलिस अधिकारी,नगर निगम, जिला प्रशासन , सिविल डिफेंस, चिकित्सा कर्मी, बिजली विभाग सैकड़ों कर्मचारी आदि सैकड़ों भक्तों के साथ जलाभिषेक किया।

एवम् अन्य गणमान्य नागरिकों ने जलाभिषेक किया महाशिवरात्रि के पर्व पर विशेष सजावट की जिसमें रंग बिरंगी लाईटों द्वारा सजाया गया सायंकाल भव्य  सिंगार भगवान  महाकाल के रूप  विशेष श्रृंगार किया जिसमें 108 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया  गया  जो कि रात्रि तक जलाभिषेक किया गया एवं दुधेश्वर श्रंगार सेवा समिति के अध्यक्ष श्री विजय मित्तल द्वारा अपनी टीम के साथ मंदिर को दुल्हन कि तरह सजाया गया। एवं महाशिवरात्रि पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम आदि कि मौजूदगी में अभिषेक किया गया इस अनुज धर्म गर्ग,महन्त गिरिशा नन्द गिरि जी महाराज,  पार्षद जाकिर सैफी, अनिल अग्रवाल डिप्टी चीफ वार्डन सिविल डिफेंस,  आचार्य लक्ष्मी कांत,तोयराज,साहब सिंह,पुनीत पावा,एस आर सुथार मीडिया प्रभारी आदि सैकड़ों लोग मौजूदगी में जलाभिषेक किया गया। जिसमें लगातार जलाभिषेक किया जा रहा है। 

                 एस आर सुथार  मीडिया प्रभारी

Add Your Comment