जय दूधेश्वर महादेव
बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका उज्जैन मे पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का प्रवास रहा ,जिसमे श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहन्त हरि गिरि जी महाराज महामंत्री अखिल भारतीय अखाडा परिषद् के अध्यक्षता गंगादशहरा के अवसर पर नीलगंगा मे पूजन स्नान भव्य शोभायात्रा एवं बाबा महकाल के दर्शन पूजन ,दत्त अखाडा के गादीपति पीर श्रीमहन्त सुन्दर पुरी जी महाराज से भेट करके धर्मचर्चा हुई ,वाल्मीकि धाम के उमेशनाथ जी जो हमेशा पूरे देश वंचित समाज के लिये कार्य करते रहते है ,महर्षि वाल्मीकि के पदचिन्हों पर चलते हुये ,वैराग्य चेतना को जागृत करते है ,उनसे पूज्य गुरुदेव ने भेट किया वार्तालाप किया ,राजा भर्तृहरि की गुफा मे दर्शन किया साथ ही महन्त रामनाथ जी महाराज से भेट किया ,पूज्य गुरुदेव महकाल बाबा की पावन नगरी अवंतिका उज्जैन मे बाबा महाकाल के दर्शन पूजन करके भगवान दूधेश्वर के चरणो मे सेवा पूजा के लिये प्रस्थान किया 12 जून को भक्तो से दर्शन भेट करेंगे ।
हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिव अमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश