जय दूधेश्वर महादेव
10 दिवसीय राजस्थान धर्म यात्रा में आज प्रातः काल भैरवनाथ जी अखाड़ा पीर शान्ति नाथ जी महाराज की साधना स्थली जालोर में पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ने महादेव जी के दर्शन किये महन्त पीर गंगा नाथ जी महाराज शिरे मन्दिर भैरवनाथ जी का अखाड़ा जधन्धर नाथ जी का अखाड़ा जालोर ,प्रेम नाथ जी महाराज,योगी आनन्द नाथ जी से दर्शन भेंट किया
![](https://dudheshwarnath.org/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220218-WA0029-1024x816.jpg)
सामाजिक धार्मिक विषयों पर चिन्तन किया , तदोपरान्त समाज सेवी राजपूत समाज दिल्ली के अध्यक्ष गंगा सिंह राठौड़ जी कठाडी के निवास स्थान पर जाकर समस्त परिवार जनों को आशीर्वाद दिया ,मध्यान्ह काल में नगाणा धाम राठौड़ राजपूत की कुलदेवी नगणेची माता मन्दिर में जाकर पूज्य गुरुदेव ने मां नागणेची माता जी के दर्शन पूजन किया ,एवं पाबू जी राठौड के समाधी स्थल पर दर्शन किया
साथ ही समस्त मन्दिर परिसर में धर्मशाला , भोजनालय में जाकर निरीक्षण किया ,मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष उमेश सिंह आरावा जी कल्याण पुरी पंचायत समिति के प्रधान ने पूज्य गुरुदेव का स्वागत सम्मान किया एवं मन्दिर प्रबंध समिति के प्रबंधक सहित समस्त स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया , श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का स्थान मां चामुण्डा माता मन्दिर , ब्रह्मलीन श्रीमहन्त गोकुल गिरि जी महाराज की फुल समाधी बालेश्वर जोधपुर में पूज्य गुरुदेव ने जाकर मां चामुण्डा माता के दर्शन किये , ब्रह्मलीन गोकुल गिरि जी महाराज की फूल समाधी पर मत्था टेका , वर्तमान महन्त महाबलवीर गिरि जी महाराज से भेंट किया ,महन्त जी ने पूज्य गुरुदेव का स्वागत सम्मान करके भेंट पूजा किया ,एवं धर्म चर्चा किया, सायंकाल केतु मादा जोधपुर में अर्जुन सिंह के बेरे पर जाकर समस्त परिवार जनों को आशीर्वाद दिया एवं रात्री भोजन प्रसाद ग्रहण किया ,ओम बन्ना धाम केतु मानावत में जाकर दर्शन जोत किया पुंजराज सिंह खिंची संयोजक व्यसन विराम पूर्ण प्रयास को आशीर्वाद दिया ,रात्री विश्राम केतु मादा में करणी सेना जोधपुर डिवीजन के अध्यक्ष खेत सिंह खिची केतु मादा सनराइज होटल फालना के निवास स्थान पर हुआ ।
हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश
jai ho om namo narayan
om namo narayan jaiho