Back to all Post

स्वामी बालकानंद गिरी महाराज सनानत धर्म की पताका पूरे विश्व में फहरा रहे हैंः श्रीमहंत नारायण गिरि

जय दूधेश्वर नाथ महादेव

स्वामी बालकानंद गिरी महाराज सनानत धर्म की पताका पूरे विश्व में फहरा रहे हैंः श्रीमहंत नारायण गिरि धूमधाम से मना स्वामी बालकानंद गिरी महाराज का जन्मदिन

जन्मदिवस समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमहंत नारायण गिरि ने जन्मदिनकी बधाई दी:-


दिल्ली सन्त महामण्डल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली द्वारा आनंद पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्वामी बालकानंद गिरी महाराज के जन्मदिन समारोह में देश भर से साधु-संत पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। स्वामी बालकानंद गिरी महाराज के जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में दिल्ली सन्त महामण्डल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा व श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी महाराज मौजूद रहे। श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि स्वामी बालकानंद गिरी महाराज सनातन धर्म की पताका पूरे विश्व में फहराने का कार्य कर रहे हैं।

आज समाज व देश को उन जैसे संतों की ही आवश्यकता है। उन्होंने स्वामी बालकानंद गिरि महाराज के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। आचार्य महामंडलेश्वर धर्मदेव महाराज, महामंडलेश्वर पूर्व अध्यक्ष संत साध्वी विद्यानंद गिरी जी महाराज मंडल,संत महामंडल के संस्थापक अध्यक्ष राघवेंद्र आनंद महाराज उदासीन आश्रम दिल्ली, महामंडलेश्वर स्वामी नवल किशोर दास महामंत्री दिल्ली संत महा मंडल, महंत धीरेंद्र पुरी प्राचीन शिव मंदिर, महंत राम अवैध दास जी महाराज, मंगल दास जी महाराज, संत रविदास महाराज कोतवाल मंगल दास, महंत प्रचार गिरी, महाराज महंत नारायण गिरी महाराज, महंत गिरीशानंद गिरी देवी मंदिर गाजियाबाद प्रेम गिरी, महंत साध्वी कैलाश गिरि हर नंदेश्वर महादेव शमशान वासिनी गाजियाबाद आदि ने भी स्वामी बालकानंद गिरी महाराज को जन्मदिन की बधाई दी।

1 Comment

  • Sandeep Suryawanshi
    July 1, 2023

    Swami Shree Balakanand maharaj ji ke Janmadivas par hamri or se dher sari shubhkamnaye Akshay Vat maharaj ji ki kripa bani rahe Janam janmantar tak….om namoh narayana 🙏

Add Your Comment