श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव के तृतीय दिवस पर भक्त हुए भावविभोर
गाज़ियाबाद।
सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर में जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत मंडल के अध्यक्ष एवं दूधेश्वरनाथ पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी महाराज के पावन सानिध्य एवं अध्यक्षता में चल रहे चार दिवसीय श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव में शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। सभी ने महाराजश्री से भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महंत नारायण गिरी महाराज के साथ श्री दूधेश्वरनाथ मठ के सचिव और प्राचीन देवी मंदिर द्वारिका पुरी दिल्ली गेट के महंत गिरिशानन्द गिरी महाराज , लाल बाबा मंदिर नसरतपुरा के पं. महेश चंद्र वशिष्ठ, यू के इंग्लैंड से आए ऋषभ शर्मा और गजेन्द्र सिंह, विशेष रूप से पूजा-अर्चना में भाग लिया। श्री महंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि भगवान गणेश की आराधना से हर प्रकार कके विघ्न दूर होता है और जीवन सदा सुख समृद्धि और खुशहाली से भरपूर रहता है। दूधेश्वर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, उपाध्यक्ष अनुज धर्म गर्ग का विशेष सहयोग रहा।









गणपति जी की पूजा अर्चना:-
श्री दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल एवं समिति के सभी सदस्यों ने भी गणपति जी की पूजा अर्चना की। पूजा-अर्चना दूधेश्वर वेद विद्यालय के आचार्यों द्वारा चारों वेदों के दिव्य मंत्रों के साथ सम्पन्न कराई गई। इसमें आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी, अमित गोस्वामी, प्राचार्य तोयराज उपाध्याय, वरिष्ठ आचार्य नित्यानंद, आचार्य रोहित त्रिपाठी, आचार्य अजय दाधीच, आचार्य किशन एवं आचार्य अनिल पाढ़ी ने विशेष भूमिका निभाई। मीडिया प्रभारी एस.आर. सुथार ने बताया कि 29 अगस्त की रात्रि 8 बजे से बंसल आर्ट ग्रुप मेरठ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें भव्य झांकियाँ आकर्षण का केंद्र होंगी। 30 अगस्त को भगवान गणपति की भव्य शोभायात्रा दूधेश्वरनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए दूधेश्वर घाट छोटा हरिद्वार, मुरादनगर पहुँचेगी, जहाँ गणपति बप्पा को विदाई दी जाएगी।
108 Names of Ganesha (श्री गणेश जी के 108 नाम) -महत्व और लाभ:-
भगवान गणेश को विघ्नहर्ता, सिद्धिदाता और मंगलकारी माना जाता है। वे प्रथम पूज्य देवता हैं, जिनका स्मरण हर शुभ कार्य से पहले किया जाता है। गणेश जी के 108 पवित्र नाम (108 Names of Ganesha) उनके विभिन्न गुणों और स्वरूपों का प्रतीक हैं।
108 Names of Ganesha नामों का महत्व:-
- दिव्य शक्ति का आह्वान – गणेश जी के प्रत्येक नाम में उनकी शक्ति, गुण और स्वरूप का विशेष महत्व छिपा है।
- सफलता और समृद्धि – इन नामों का जाप करने से जीवन के कार्यों में सफलता और बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
- आध्यात्मिक साधना – साधक जब श्रद्धा से इन नामों का जाप करता है तो मन को शांति, ध्यान में स्थिरता और आत्मबल मिलता है।
- कर्म शुद्धि – श्री गणेश जी के नाम उच्चारण से नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। READ MORE