Back to all Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के साथ भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, दूधेश्वर महादेव जैसे सिद्धपीठ में आकर आत्मा को शांति मिलती है
मुख्यमंत्री ने मंदिर के संरक्षण व आध्यात्मिक विकास के लिए महाराजश्री का धन्यवाद किया

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मंदिर के कॉरिडोर का निर्माण समय व गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आदेश दिए
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री का स्वागत-अभिनंदन किया
गाजियाबादः
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की प्रातः सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के साथ भगवान दूधेश्वर कर पूजा-अर्चना की और श्रावण शिवरात्रि पर कांवडि़यों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मंदिर में बन रहे कॉरिडोर का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी कार्य समय से व पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अचानक ही मंदिर पहुंचे, इसके बावजूद शहर भर से भक्त मंदिर पहुंच गए और मुख्यमंत्री का स्वागत उन्होंने हर हर महादेव व भगवान दूधेश्वर के जयकारों के साथ किया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री सीधे गर्भगृह पहुंचे और श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के साथ उन्होंने भगवान दूधेश्वर का अभिषेक व पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना मंदिर व श्री दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के आचार्यो ने कराई। महाराजश्री ने मुख्यमंत्री का रूद्राक्ष की माला पहनाकर व भगवान दूधेश्वर का प्रतीक चिंह देकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ष्श्रवण मास शिव भक्ति और तप का महीना है। दूधेश्वर महादेव जैसे सिद्धपीठों का पुण्य प्रभाव ही है कि यहाँ आकर आत्मा को शांति मिलती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा:-

मैं भगवान दूधेश्वर से उत्तर प्रदेश की सुख-शांतिए उन्नति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करता हूँ। गाजियाबाद का यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत स्वरूप है। उन्होंने श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज का मंदिर के संरक्षण और आध्यात्मिक विकास के लिए धन्यवाद भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में बनाए गए कांवड़ सेवा शिविरों, वॉलिंटियर व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और शानदार व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में बन रहे कॉरिडोर का निरीक्षण कर अधिकारियों को श्रावण मास के बाद निर्माण कार्यो में तेजी लाने के आदेश भी दिए। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि यह देशवासियों व प्रदेश वासियों का सौभाग्य है कि उन्हें नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री व योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमंत्री मिले। उनके नेतृत्व में देश व उत्तर प्रदेश विकास का नया इतिहास रच रहे हैं। देश के धार्मिक स्थलों का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पश्चिम उत्तर प्रदेश में कांवड यात्रा का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं और कांवडि़या पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। उन्होंने मंदिर का कॉरिडोर बनाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। महापौर सुनीता दयाल, सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, अजय चोपडा आदि भी मौजूद रहे।

Add Your Comment