Back to all Post

12 वर्ष की तपस्या करने वाले दौलत गिरि महाराज को बड़ा शिव मंदिर बाबा प्रेम गिरि महाराज का महंत घोषित किया गया

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में हुए महंताई चादर विधि समारोह में देश भर के संतों व भक्तों ने भाग लिया
नई दिल्लीः12 वर्ष की तपस्या करने वाले दौलत गिरि महाराज को बड़ा शिव मंदिर बाबा प्रेम गिरि महाराज का महंत घोषित किया गया
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में हुए महंताई चादर विधि समारोह में देश भर के संतों व भक्तों ने भाग लिया
नई दिल्लीः
12 वर्ष से तपस्या कर रहे दौलत गिरि महाराज की 12 वर्ष की तपस्या पूर्ण हो गई। तपस्या पूरी होने पर शुक्रवार को उन्हें श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि जी महाराज के आज्ञा व निर्देशानुसार बड़ा शिव मंदिर बाबा प्रेम गिरि महाराज आश्रम न्यू अशोक नगर का विधिवत रूप से महंत घोषित किया गया। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता मे हुए समारोह में देश भर से साधु-संतों व भक्तों ने भाग लिया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे शोभा यात्रा निकाली गई। उसके बाद अभिजीत मुहूर्त में उनका महंताई चादर विधि समारोह हुआ। सबसे पहले श्री पंच दशनाम जूना अखाडे की ओर से सचिव कंचन गिरि महाराज ने चादर ओढाई।

उसके बाद दिल्ली संत महामंडल की ओर से अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज, महामंडलेश्वर शिवचंद्रानंद गिरी महाराज ब्रहमचारी, श्रीमहंत रामा पुरी महाराज, मोइयापुर के थानापति धर्मेंद्र गिरि महाराज नोएडा गौतम बुध नगर, भागीरथ पुरी आश्रम के महंत शुक्रपुरी महाराज महादेव रेलेश्वर महादेव मंदिर के महंत बबलू गिरि महाराज, दादरी से महंत किशन गिरि महाराज, महंत नारायण गिरि महाराज,नागा का ठाकुरद्वारा गुप्ता कॉलोनी दिल्ली कोतवाल मंगलदास, हनुमान मंदिर के महंत भूषण गिरि महाराज ने चादर ओढाई। महंत बनने के बाद महंत दौलत गिरि महाराज ने सबसे पहले ब्रह्मलीन महंत प्रेम गिरि महाराज की समाधि पर मत्था टेका व पूजा-अर्चना की। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि महंत दौलत गिरि महाराज ने 12 वर्ष तक तपस्या की। बाबा मोहन धाम की खोली में भी उन्होंने तपस्या की। उन जैसे तपस्वी संतों की ही आज समाज व देश को जरूरत है। उनके महंत बनने से समाज में एक बार फिर से धर्म की स्थापना होगी और सनातन धर्म का परचम विश्व भर में फहराएगा। महंत दौलत गिरि महाराज ने कहा कि उनका जीवन धर्म के लिए ही समर्पित है। श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज के दिखाए मार्ग पर चलते हुए वे धर्म, आध्यात्म व भारतीय संस्कृति व विरासत की पुर्नस्थापना के लिए समर्पित रहेंगे। आरएसएस के प्रचारक राजेश अशोक भाटी, प्रसिद्ध समाजसेवी रमेश शर्मा पिल्लू प्रधान गांधी नगर डीसीपी दिल्ली आशीष धनिया, राजपाल डेढा, विमल, जितेंद्र आदि भी मौजूद रहे। भंडारे में हजारों संतों व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Add Your Comment