Back to all Post

दिल्ली संत महामंडल की बैठक में संतों ने रामलला के दर्शन करने के अपने अनुभव बताए

रामलला के दर्शन से जो आनंद मिला, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता हैः श्रीमहंत नारायण गिरि
रामलला को बार-बार निहारने का मन हो रहा हैः नवल किशोर दास महाराज
राम मंदिर भारत को पुनः विश्व गुरू बनाएगाः आलोक कुमार
नई दिल्लीः
दिल्ली संत महामंडल की बैठक आरटीओ के शिव मंदिर में हुई। बैठक में संतों ने श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद अपने अनुभवों को बताया। बैठक की अध्यक्षता श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने की व मुख्य अतिथि विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार रहे। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने की जो अनुभूति हुई और जो आनंद की प्राप्ति हुई, उसका शब्दों से वर्णन नहीं किया जा सकता है। ऐसा लगा कि हम कण-कण में व्याप्त भगवान श्रीराम के साक्षात दर्शन कर रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या में जो आनंद व उल्लास था, उसे देखक तो यही लग रहा था कि एक बार फिर से त्रेता युग आ गया है।

श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर ने जहां पूरे विश्व में सनातन धर्म की पताका फहराकर देश का गौरव बढाया, वहीं हिंदुओं को एकजुट करने का कार्य भी किया। रामलला के दर्शन के लिए कतारों में लगने वाले भक्त अपनी जाति को भूल गए हैं और वे खुद को सिर्फ राम भक्त व सनातनी हिंदू बता रहे हैं। अयोध्या का राम मंदिर समृद्ध, वैभव व गौरवशाली भारत का निर्माण करेगा। मुख्य अतिथि विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर देश को फिर से विश्व गुरू के रूप में स्थापित करेगा।

संस्था के संस्थापक स्वामी राघवेंद्रानंद महाराज उदासीन आश्रम ने कहा कि रामलला के दर्शन करके ऐसा अहसास हुआ कि मानो हम साक्षात भगवान के दर्शन कर रहे हैं। संस्था के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज ने कहा कि रामलला के दर्शन से जो आनंद मिला, जो अनुभूति मिली, उसका बखान नहीं किया जा सकता है। संगठन मंत्री महामंडलेश्वर कंचन गिरि महाराज ने कहा कि रामलला के दर्शन किए तो यही लगा कि बस लगातार उन्हें ही निहारते रहें। संस्था की पूर्व अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी महामंडलेश्वी विद्यानंद गिरि, महामंडलेश्वर राम गाविंद दास महाराज, कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज, महामंडलेश्वर शैलेंद्रानंद पुरी महाराज महंत ओम प्रकाश महाराज लंबे हुनमान करोलबाग, महंत नारायण गिरि गुप्ता कालोनी, कोतवाल मंगलदास ब्रहमचारी, विहिप के मंत्री सुरेंद्र आदि भी मौजूद रहे।

1 Comment

  • Sandeep Suryawanshi
    January 29, 2024

    Jai shree Ram

Add Your Comment