जय दूधेश्वर महादेव
आन्ध्राप्रदेश धर्मयात्रा में आज प्रातः काल पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ने श्री राजस्थानी विष्णु समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित मां जगदम्बा माता ,श्री रामदेव जी ,श्री अम्बेश्वर महादेव जी मन्दिर गुंटुर में पूज्य गुरुदेव ने जाकर दर्शन पूजन किया एवं भगवान अम्बेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया ,
जगदम्बा माता जी ,बाबा रामदेव जी ,अम्बेश्वर महादेव मन्दिर के तृतीय वर्षिकोत्सव:-
विशेष रूप से जगदम्बा माता जी ,बाबा रामदेव जी ,अम्बेश्वर महादेव मन्दिर के तृतीय वर्षिकोत्सव पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में सम्पन्न होगा,पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में आज रात्री भजन संध्या राजस्थान के प्रख्यात गायक तलपत सिंह चौहान एंड पार्टी ने बहुत सुन्दर भजन गाये हजारों की संख्या में राजस्थान प्रवासी भक्तों ने भाग लिया ,
साथ ही मन्दिर समिति के अध्यक्ष जगदीश जी राजपुरोहित ,कान्तीलाल शर्मा जी ,मानाराम चौधरी जी ,जुगराज जी राजपुरोहित,वाघमल राजपुरोहित जी ,मोतीलाल जी ,नाथूराम जी ,अशोक जी ,विक्रम शर्मा जी,अमृतलाल जैन जी ,सहित समस्त विष्णु समाज ने पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद लिया स्वागत किया ,मन्दिर में गुंटूर आन्ध्राप्रदेश के डी एस पी ,ए सी पी ,सी आई एवं अन्य अधिकारियों ने भी आशीर्वाद प्राप्त किया ,मोतीलाल जी ,कपूर जी ,अणदाराम जी , जगदीश सिंह राजपुरोहित ,किशोर राजपुरोहित ,अशोक प्रजापत , नाथूराम जी के निवास स्थान पर एवं व्यापार कार्यशाला (फैक्टरी) में जाकर पगलिये करके गुरूदेव ने आशीर्वाद दिया ,
गुंटूर में विश्राम नाथूराम जी के निवास स्थान पर रहेगा ,कल पूज्य गुरुदेव के सानिध्य एवं अध्यक्षता में मन्दिर में कल 12:15बजे से 1 बजे अभिजित मुहूर्त में ध्वजारोहण होगा ,11 बजे से अमृत भोजन प्रसादी श्री गीता मन्दिर आर अग्रहारम गुंटूर में होगा ।
हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश