Back to all Post

शतचण्डी यज्ञ बाला त्रिपुर सुन्दरी देवी मन्दिर प्रथम दिवस-प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री स्वरूप

जय दूधेश्वर महादेव
।।शतचण्डी यज्ञ बाला त्रिपुर सुन्दरी देवी मन्दिर प्रथम दिवस ।।


श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर की शाखा बाला त्रिपुर सुन्दरी देवी मठ मन्दिर द्वारिका पुरी गाजियाबाद मे पूज्य गुरूदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाडा के अध्यक्षता एवं संयोजन मे  शतचण्डी महायज्ञ मे आज प्रथम दिवस पर डा कैलाश नाथ तिवारी जी के नेतृत्व मे श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के आचार्य एवं विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रो विधि विधान से घट स्थापना प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री स्वारूप का पूजन हुआ,श्री दुर्गासप्तशती पाठ आरती हुई ,विशेष रूप से मां भगवती की महिमा का गुणगान श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामण्डलेश्वर वृन्दावन पीठाधीश्वर स्वामी महेशानन्द गिरि जी महाराज द्वारा श्रीमद् देवी भागवत कथा चल रही है जिसका आज षष्ठ दिवस है ,

देवी मन्दिर के वर्तमान संचालक व्यवस्था संचालन महन्त गिरिशानन्द गिरि जी द्वारा चल रही ,आज कथा मे बाबा लाल मन्दिर मे पंडित महेश वशिष्ठ जी ,भैरव मन्दिर के महन्त कन्हैया गिरि जी ,पटेल नगर शिव मन्दिर के महन्त विजय गिरि जी ,दूधेश्वर सेना के अध्यक्ष यतेन्द्र नागर जी ,अजय चोपडा जी ,दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के विजय मित्तल जी ,राजकुमार मालो गुरू सहित अन्य भक्त उपस्थित हुये ।


      हर हर महादेव
अमित कुमार शर्मा

Add Your Comment