Back to all Post

श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद में होली महोत्सव सन्त भण्डारा के साथ तीन दिवसीय होली महोत्सव सम्पन्न हुआ।

जय दूधेश्वर महादेव
     ।। श्री दूधेश्वर होली महोत्सव 2022।। 
।।श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद में होली महोत्सव सन्त भण्डारा के साथ तीन दिवसीय होली महोत्सव सम्पन्न हुआ।। 
आज होली महोत्सव के तृतीय दिवस पर पूरे भारत वर्ष से आये सन्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ,सभी को भेट पूजा देकर विदाई हुई करीब 600 सन्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया जिसमें पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्षता एवं नेतृत्व में देवी मन्दिर दिल्ली गेट के महन्त गिरिशानन्द गिरि जी ,महन्त विजय गिरि जी शिव मन्दिर पटेल नगर‌,साध्वी कैलाश‌ गिरि जी हरनन्देश्वर महादेव मोक्षधाम हिंडन ,रमेश गिरि जी ,संजय गिरि जी , श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल जी एवं उनके समस्त सदस्य ,श्रीमहन्त गौरी गिरि दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर समिति के कार्यकर्ता मन्दिर कार्यालय प्रभारी शंकर झा ,मन्दिर परिसर मैनेजर गौरव शर्मा , मीडिया प्रभारी एस आर सुथार , दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान के आचार्य तोयराज , नित्यानंद आचार्य  ,विकास पाण्डेय  ,मुकेश शुक्ल,सहित समस्त विद्यार्थियों ने सन्तों को भोजन प्रसाद करवाया ,

सन्तों के साथ गाजियाबाद के भक्तो ने भी प्रसाद ग्रहण किया ,इसी के साथ 3 दिवसीय होली महोत्सव सम्पन्न हुआ ,जिसमें 17 मार्च  प्रथम दिवस होलीका दहन‌ हुआ , 18 मार्च द्वितीय दिवस पर नगर में शान्ति बनी रहे इसलिए पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के आचार्य एवं विद्यार्थियों द्वारा हवन यज्ञ हुआ , तदोपरान्त धुलेंडी हुई दूधेश्वर मन्दिर में रंग गुलाल के साथ होली मानाई , तदोपरान्त  ,पंखा शोभा यात्रा शिव बरात नगर भ्रमण 3 बजे पंखा शोभायात्रा (शिव बारात )में दूधेश्वर  रथ में पंखा विराजमान करके जिसमें 1 पंखा अग्रसेन बजार चौपला हनुमान मन्दिर शिवालय में स्थापित किया गया  ,दूसरा पंखा दूधेश्वर मन्दिर में शिवालय गृभगृह में स्थापित किया गया  ,पंखा शोभा यात्रा शिव बारात ,नगर भ्रमण के लिये बहुत धूम धाम से ढोल नगाड़े बैंड झांकियो के साथ  मानाई जिसमें 12 घोड़े पर सन्त होली का में जलाई गई दिव्य विभूति को धारण करके नागा सन्त शस्त्र धारण करके  विराजमान होकर भगवान शिव की बारात के रूप में नगर भ्रमण किया साथ ही दो रथों में राधाकृष्ण , भगवान माता पार्वती की झांकी ,राधा माधव संकीर्तन मण्डल के द्वारा भगवान नाम संकीर्तन नृत्य ,डी जे ,ढोले नगाड़े 5 बैंड के साथ यात्रा निकाली गई जिसमें धर्म ध्वजा को धारण करके सन्त गण दूधेश्वर वेद विद्यालय के आचार्य छात्रो ने भाग लिया , शिव बारात का नगर में विभिन्न स्थानो पर स्वागत हुआ , साथ ही होली की दिव्य विभूति को प्रसाद स्वरूप समस्त नगर में भक्तों को वितरित किया गया ,जिससे रोग कष्ट निवारण होते हैं , शोभायात्रा दूधेश्वर मन्दिर से प्रारंभ होकर  दूधेश्वर चौक (जस्सीपुरा) देवी मन्दिर ,दिल्ली गेट चौपला मन्दिर ,डासना गेट ,रमतेराम रोड ,राईटगंज,घंटाघर ,जी.टी रोड ,कीर्तन वाली गली ,रेलवे रोड बजरिया ,घंटाघर चौपला मन्दिर ,सिहानी गेट ,चन्द्रपुरी ,हापुड़ रोड , ठाकुर द्वारा, होते हुये सायंकाल आरती से पूर्व दूधेश्वर मन्दिर में पहुच कर पंखा भगवान दूधेश्वर को अर्पित करके पंखा शोभायात्रा सम्पन्न हुई ,तृतीय दिवस 19 मार्च को दूधेश्वर मन्दिर परिसर में साधु सन्तों का भण्डारा प्रसाद हुआ ,सभी कार्यक्रम पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के पावन सानिध्य एवं अध्यक्षता में तीन दिवसीय होली महोत्सव धूम धाम से सम्पन्न हुये ।


      हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment