Back to all Post

नोएडा वेस्ट गलेक्क्सी ब्लू सफायर में श्रीज्ञान रुमेटोलॉजी क्लिनिक का उदघाटन-विशेष आशीर्वाद पूज्य नारायण गिरी जी महाराज

आज नोएडा वेस्ट गलेक्क्सी ब्लू सफायर में   श्रीज्ञान रुमेटोलॉजी क्लिनिक का उदघाटन हमारे अभिभावक पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री रविन्द्र किशोर सिन्हा जी द्वारा किया गया , इस अवसर पर विशेष आशीर्वाद दुधेश्वर मंदिर के महंत पूज्य नारायण गिरी जी महाराज जूना अखाड़ा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में विशेषरूप से गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व सिचाई मंत्री श्री नबाब सिंह नगर जी, कुशीनगर से ब्लाक प्रमुख रही आदरणीय रंजना दुबे जी, एस्कार्ट फोर्टिस के डायरेक्टर डॉक्टर अतुल वर्मा जी, समाजसेविका डॉक्टर रेणु वर्मा जी, लायंस क्लव के पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर आदरणीय सुनील निगम जी, अशोक श्रीवास्तव जी घुकना प्रसिद्ध समाजसेवी, अनुरंजन श्रीवास्तव जी, यथार्य हॉस्पिटल से  विवेक श्रीवास्तव जी, शुभ्रांशु जी, नोएफवा के मनीष कुमार जी और उनकी टीम,  प्रसिद्ध बैंकर अनिल श्रीवास्तव जी समेत अनेक गड़ मान्य लोग उपस्तिथ रहे.

इस अवसर पर डॉक्टर पुनीत श्रीवास्तव (mbbs, md, dm) ने कहा कि नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद में अपने क्लिनिक के माध्यम से पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी  के हर गावो तक हमारे क्लिनिक को पहुचाने का काम किया जाएगा श्रीज्ञान रुमेटोलॉजी क्लिनिक अपने आप में एक नया प्रयोग होगा 27 दिसम्बर 2022 को कुशीनगर जनपद में # श्रीज्ञान रुमेटोलॉजी क्लिनिक का दूसरा शाखा खोली जाएगी जनवरी 2023 में गोरखपुर और लखनऊ और देहरादून  में 3 और शाखा खोलने की योजना है। श्रीज्ञान रुमेटोलॉजी क्लिनिक श्रीज्ञान रिसर्च फाउंडेशन का इनिसिएटिव है। श्रीज्ञान रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीज्ञान रुमेटोलॉजी क्लिनिक मरीजो को सस्ती और उच्च क्वालिटी की इलाज हेतु प्रतिबद्ध है।

Add Your Comment