Back to all Post

श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए भगवान राम की कृपा ही है कि उनके दर्शन का सौभाग्य बार-बार प्राप्त हो रहा हैः महाराजश्री

श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज से भी भेंट की अयोध्याः श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज दो दिन की अयोध्या धाम यात्रा पर पहुंचे। महाराजश्री का भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। अयोध्या पहुंचते ही श्रीमहंत नारायण महाराज सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध श्री राम जन्म भूमि मंदिर पहुंचे और भगवान राम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन करने जिस आनंद, सुख व शांति की प्राप्ति होती है, उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता है।

यह भगवान राम की कृपा ही है कि उन्हें रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला और उसके बाद वे अनेक बार रामलला के दर्शन कर चुके हैं, मगर उनके जितना भी दर्शन किया जाए, अभिलाषा और बढती जाती है। राम जन्म भूमि पर बने भव्य राम मंदिर के कारण अयोध्या आज धर्म, आध्यात्मिक व भक्ति का विश्व का सबसे बडा धर्म, केंद्र बन चुका है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने हनुमान गढी में हनुमान जी का दर्शन पूजन भी किया।

श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज मनीराम छावनी से भेंट कर महाराजश्री ने उनका आशीर्वाद लिया और उनके साथ धर्म चर्चा भी की। अखाडा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञान दास महाराज से भी भेंटकर उन्होंने धर्म चर्चा की। महाराजश्री के साथ पंडित महेश वशिष्ठ, अंशुमान डोगरा, गाजियाबाद निवासी व वर्तमान में इको इंग्लैंड में रह रहे सुदेश गुप्ता, महेश गुप्ता आदि ने भी महाराजश्री के साथ भगवान रामलला व हनुमान गढी के हनुमान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। अयोध्या की दो दिन की यात्रा के दौरान महाराजश्री कई अन्य संतों से भी भेंट करेंगे। भक्तों से मुलाकात कर वे उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

1 Comment

  • Jyotendra Gaur
    June 25, 2024

    चरण नमन गुरुदेव👏
    प्रभु श्री राम की कृपा देश के कण कण एवं हर भारत वाशी के हृदय में बनी रहे

    आप श्री ने श्री राम के दर्शन करके हर देशवासी एवं देशकी मंगल कामना की प्रार्थना से देश में खुशहाली रहेगी
    जय सियाराम👏

Add Your Comment