Back to all Post

अमर बलिदानियों की पावन स्मृति में तर्पण एक महाश्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन- धर्म और संस्कृति नारायण गिरी महाराज

गाजियाबाद। लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में रविवार को अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के तत्वाधान में इस्लामिक जिहाद से लड़ते हुए बलिदान देने वाले बलिदानियों की पावन स्मृति को श्रद्धासुमन समर्पित करने के लिये तर्पण एक महाश्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रीदुधेश्वरनाथ मठ के पीठाधीश्वर स्वामी नारायण गिरी महाराज, कार्षि्ण स्वामी अमृतानंद महाराज व महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से हुआ। हवन के उपरांत दीपयज्ञ और तर्पण का आयोजन हुआ।


कार्यक्रम में वीर रस के कवियों का भी मेला लगा। कवि सम्मेलन का संचालन वीर रस के सबसे सशक्त युवा कवि अमित शर्मा ने किया। कवि सम्मेलन में कुशल कुशवाहा, कमल आग्नेय, पीयूष मालवीय, वेद ठाकुर, विख्यात मिश्रा, आदेश त्यागी, सौरभकान्त शर्मा, मधुकर त्यागी मोनू, विकास त्यागी ने अपनी कविताओं का पाठ किया। स्वामी नारायण गिरी महाराज ने कहा कि धर्म और संस्कृति के लिये प्राण देने वाले ही हमारे वास्तविक महानायक हैं क्योंकि इनके ही बलिदान के कारण हम और हमारी कौम आज जीवित है। हम कुछ भी करके इनका ऋण नहीं चुका सकते। जो लोग अपने योद्धाओं का सम्मान नहीं करते, उनकी कौम बांझ होकर वीर पैदा करना ही छोड़ देती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल त्यागी एमडी न्यू बर्ग ने की।

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने कहा कि जो कौम अपने इतिहास को भूल जाती है, समय उसे नष्ट कर देता है। हम हिन्दू यह गलती कर चुके हैं।अब समय आ गया है कि इस गलती को सुधारा जाए।इस मौके पर मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता बंसत त्यागी, बाबा विधानंद , सुरेश त्यागी, मुकेश त्यागी, अजय त्यागी, राकेश त्यागी, नीरज त्यागी, संजय बहेडी, नरेंद्र त्यागी, काकडा बिट्टू त्यागी, बोहंजा सचिन त्यागी, लोकेश त्यागी, पंकज त्यागी, अवनीश त्यागी, प्रमोद त्यागी, पूर्व पार्षद रविन्दर त्यागी, नीटू कृपाल आदि ने संयुक्त रुप से तर्पण में श्रद्धांजलि दी।

Add Your Comment