मुख्य अतिथि श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज के पावन सानिध्य अध्यक्षता मे महंताई चादर विधि समारोह हुआ
महाराजश्री, महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, श्रीमहंत कंचन गिरि महाराज, महंत धीरेंद्र पुरी महाराज व थानापति महंत धर्मेंद्र गिरि महाराज ने महंत भूषण गिरि महाराज को विधि-विधान से महंत बनाया
नोएडाः
सेक्टर एक टकसार रोड स्थित पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के महंत गजानंद गिरि महाराज का स्वास्थ्य खराब होने के कारण रविवार को महंत भूषण गिरि महाराज को मुख्य महंत बनाया गया। महंत चादर विधि समारोह के मुख्य अतिथि मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज रहे। मंदिर व आश्रम के संचालन हेतु महंत भूषण गिरि महाराज के नाम का प्रस्ताव महंत थानापति धर्मेंद्र गिरि महाराज ने संत समाज व भक्त समाज के समक्ष रखा, जिसका अनुमोदन स्वयं श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने किया। उसके बाद महंत भूषण गिरि महाराज को अभिजीत मुहूर्त श्री पंच दशनाम जूना अखाडा व दिल्ली संत महामंडल द्वारा विधि-विधान के साथ श्री पंच दशनाम जूना अखाडा की परम्परा के अनुसार गददी पर बैठाकर, माला पहनाकर, चाद ओढाकर व तिलक लगाकर महंत बनाया गया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, जूना अखाडा के सचिव व दिल्ली संत महामंडल के संगठन मंत्री श्रीमहंत कंचन गिरि महाराज, दिल्ली संत महामंडल के कोषाध्यक्ष धीरेंद्र पुरी महाराज व थानापति महंत धर्मेंद्र गिरि महाराज ने उनके मंदिर का महंत बनने की घोषणा की।






अब वे मंदिर की देखरेख, संचालन, आरती व भोग सेवा आदि का कार्य करेंगे। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि महंत गजानंद गिरि महाराज ने भगवान की सेवा के साथ सनातन धर्म को मजबूत करने का कार्य दिन-रात किया। उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनके स्थान पर महंत भूषण गिरि महाराज मंदिर के महंत बने हैं और वे सनातन धर्म की पताका देश-विदेश में फहराने का कार्य कर रहे हैं। वे मंदिर व आश्रम को देश भर में पहचान दिलाएंगे। श्रीमहंत आनंदेश्वरानंद गिरि, श्रीमहंत रामानंद पुरी महाराज, श्रीमहंत शिवानंद सरस्वती महाराज, श्रीमहंत कन्हैया गिरि महाराज, महंत अमन गिरि महाराज 108 फुटे हनुमान जी, अष्ट कौशल महंत श्याम गिरि महाराज, महंत भोला गिरि महाराज पंचकूइया रोड नई दिल्ली, महंत विजय गिरि महाराज शिव मंदिर पटेल नगर गाजियाबाद, महंत शुक्रपुरी महाराज, महंत दौलत गिरि महाराज शिव मंदिर अशोक नगर, महंत नारायण गिरि महाराज गुप्ता कालोनी दिल्ली, महंत किशन गिरि महाराज दादरी, महंत तरूण गिरि महाराज मेरठ, महंत कुश पुरी महाराज, महंत शुल पुरी महारज, भाजपा नेता यतेंद्र नागर समेत देश भर से आए संत व भक्त भी मौजूद रहे।