Back to all Post

प्राचीन सिद्ध पीठ कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के महंत शोभा गिरी महाराज का वार्षिक भंडारा धूमधाम से मनाया गया


मंदिर की अपार आध्यात्मिक शक्ति हर कष्ट दूर कर देती है श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज मंदिर की मान्यता पूरे विश्व में है श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज
गढ़ मुक्तेश्वर: ब्रजघाट स्थित प्राचीन सिद्धपीठ कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के महंत शोभा गिरी महाराज का वार्षिक भंडारा शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। भंडारे में देश भर के संतों व 12 गांवों के भक्तों ने भाग लिया। अध्यक्षता श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज रहे। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि कल्याणेश्वर महादेव मंदिर ऐसा प्राचीन मंदिर
है, जिसमें अपार आध्यात्मिक शक्ति है। भूतो का मंदिर के नाम से मशहूर इस मंदिर को इस क्षेत्र में शक्तिशाली परशुराम द्वारा प्रतिष्ठित पंच लिंगों में से एक माना जाता है । प्राचीन काल से ही यह शिव लिंग अपनी सर्वोच्च दिव्य ऊर्जा के लिए पूजनीय है। जब कल्याणेश्वर महादेव पर अभिषेक किया जाता है, तो पानी और दूध चमत्कारिक रूप से गायब हो जाते हैं या यूं कहें कि अदृश्य हो जाते हैं!


पांडवों ने भी वनवास के दौरान इस पवित्र तीर्थस्थल की पूजा की थी और कुरुक्षेत्र युद्ध के बाद मृत्यु और विनाश के लिए क्षमा मांगने हेतु काफी समय तपस्या में बिताया था। उन्होंने कार्तिक चतुर्दशी को गंगा में दीपदान किया और कई दिनों तक इस मंदिर में यज्ञ किया । वे सुरंगों की भूलभुलैया से होकर अपनी राजधानी लौटे, जो आज भी मंदिर के प्रांगण में देखी जा सकती है। यह मंदिर सभी के लिए पूजनीय है। यह मंदिर सिद्ध पीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर की शाखा है और यहां पूजा अर्चना करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज ने कहा कि मंदिर की मान्यता भारत ही नहीं पूर्ण विश्व में है और यहां पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। महंत कन्हैया गिरी महाराज, महंत गिरिशानंद गिरी महाराज, स्वामी वैद्य मुकेशानंद गिरी महाराज, महंत विजय गिरी महाराज, थानापति आदित्य गिरी महाराज सचिव बजरंग गिरी महाराज कोतवाल जियानंद गिरी महाराज आदि भी मौजूद रहे।

Add Your Comment