श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया
राजस्थानः
राजस्थान की सात दिवसीय धर्म जागरण चेतना यात्रा व देव दर्शन यात्रा के छठे दिन सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। नशा विराम एक प्रयास के अभियान के तहत उन्होंने भक्तों को हर प्रकार के नशे से सदैव दूर रहने का संकल्प भी दिलाया। महाराजश्री जोधपुर में आशापूर्णा सिटी में ठाकुर प्रेम सिंह के निवास पर पहुंचे, जहां उनका ठाकुर प्रेम सिंह व सभी परिजनों ने स्वागत अभिनंदन किया। महाराजश्री ने उनके निवास पर ही रात्रि विश्राम किया और ठाकुर प्रेम सिंह व सभी परिजनों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। शंभू सिंह महेंद्र सिंह माधो सिंह समेत बडी संख्या में भक्तों ने उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।









श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज बीजेएस कालोनी तिलवाडा में ठाकुर जेठू सिंह के गृह प्रवेश समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ठाकुर जेठू सिंह, कुंवर धीरेंद्र सिंह, भवानी सिंह बावोसा आदि ने उनका स्वागत सत्कार किया। महंत नित्य गोपाल राम महाराज समाधि गढी सिवाना, भीम गिरि महाराज मंहत हल्देश्वर महादेव मंदिर, नील गिरि महाराज, चंदन पुरी महाराज आदि संतों की मौजूदगी में गृह प्रवेश हुआ। दलपत सिंह ठाकुर सूर सिह तिलवाडा मांगेराम राजपुरोहित, वीर सिंह सैला आदि भी मौजूद रहे। महाराजश्री ने विभिन्न स्थानों पर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। लोगों ने संकल्प लिया कि वे अन्य लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे ताकि उनका जीवन सफल हो सके।