जय दूधेश्वर महादेव
आज राजस्थान धर्म यात्रा में प्रातः काल मालानी की पावन धरा पर विश्व विख्यात माता राणी भटियाणी माता मन्दिर में दर्शन पूजन करके राणी भटियाणी माता मन्दिर संस्थान के अध्यक्ष रावल किशन सिंह जी के पुत्र हरिश्चन्द्र सिंह जी ,कर्नल शम्भू सिंह जी ,मैनेजर जेठू सिंह जी ने पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का सम्मान अभिनन्दन करके आशीर्वाद प्राप्त किया
तदोपरान्त आगे की यात्रा के लिये प्रस्थान किया ,जिसमें जोधपुर में मालम सिंह जी के निवास स्थान पर जाकर पगलिये करके आशीर्वाद दिया ,ओमकार सिंह जी वकील साहब ,सुरेन्द्र सिंह जोधा , जोधपुर के उप महापौर किशन सिंह नड्डा जी के निवास स्थान पर जाकर पगलिये करके आशीर्वाद दिया , सायंकाल ग्राम उचाडिया जोधपुर में ठिकाना में जाकर ठाकुर मोहन सिंह जी के पौत्र करण सिंह जी के भतिजे अर्जुन सिंह जी आशा पुरा विल्डर्स के छोटे पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में महाराज श्री ने भाग लेकर परिवार जनों से भेंट करके आशीर्वाद दिया वैवाहिक जीवन के लिये मंगलकामनाएं की साथ ही मदन सिंह तंवर भोपा जी नागणेच्या धाम जोधपुर,शम्भू सिंह खेतासर पूर्व मंत्री, भगवान सिंह भाटी ,मनोहर सिंह सिंह मेहंदी ,मदन सिंह पातावत,गुलाब सिंह ,भवानी सिंह ,पूरण सिंह भाटी ,सहित उद्योगपति, राजनैतिक ,समाजसेवी , वरिष्ठ जन ,समस्त रावलों के ठाकुर सा सहित हजारों लोगों ने वैवाहिक समारोह में भाग लिया ।
हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश