महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज शामिल हुए
जगतजननी अम्बे माता की महिमा अपरम्पार हैः महाराजश्री
मदुराईः
श्री मदुराई राजस्थानी सेवा समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री अम्बे माताजी मंदिर के तीन दिवसीय र्प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में दूसरे दिन अनेक धार्मिक आयोजन हुए। महोत्सव में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महोत्सव में दूसरे दिन दूसरे दिन देव पूजन, अग्नि स्थापन, हवन, मूर्ति विभिन्न अधिवास, स्नपन, देवनगर भ्रमण, शयाधिवास, रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें भजन गायकों ने भजनों से सभी को भाव-विभोर कर दिया। महाराजश्री ने कहा कि जगतजननी अम्बे माता की महिमा अपरम्पार है। उनकी पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और मां की कृपा से जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि व खुशहाली बनी रहती है। मां बहुत ही दयालु हैं और अपने बच्चों भक्तों की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहती हैं और उन पर कोई कष्ट नहीं आने देती हैं। महाराजश्री ने संतों व आचार्यो के साथ मुलाकात कर धर्म चर्चा की।

















हजारों भक्तों को उन्होंने अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया। सभी धार्मिक आयोजन स्वामी गणेश की देखरेख में श्री श्री 1008 मंगलाई नाथ महाराज मठ सुराणा के पावन सानिध्य में हो रहे हैं। संत राजराम संत कृपा राम महंत बाबू गिरि महाराज, महंत प्रेम भारती महाराज, महंत वल्लभ गोविंद दास महाराज, महंत शिव गिरि महाराज, महंत भीम गिरि महाराज, महंत जगदीश दास महाराज, महंत काशीनाथ महाराज आदि संत भी मौजूद रहे। श्री मदुराई राजस्थानी सेवा समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, उपाध्यक्ष हुकुम सिंह दहिया व जामत राज सुंदेशा, महामंत्री पुनभाराम प्रजापत, सचिव रमेश कुमार रावल व मादाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, श्री मदुराई राजस्थानी सेवा समाज सभा के अध्यक्ष जुहार सिंह चौहान, उपाध्यक्ष तेजारात सुथार, जीणाराम प्रजापत, महासचिव छैल सिंह दहिया, सह सचिव ओमप्रकाश चौधरी, अमराराम देवासी, कोषाध्यक्ष गुमानाराम चौधरी, सह कोषाध्यक्ष वगतावर सिंह देवडा, हंजाराम माली, प्रचार मंत्री रमेश कुमार घांची, बाबू सिंह परिहार, पूर्व अध्यक्ष गोविंद राम रावल, धन सिंह दहिया, गोक सिंह परमार, गंगा सिंह सिंधल, नवरत्न सोनी आदि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में विशेष सहयोग दे रहे हैं।
Om namo narayan