Back to all Post

15 दिवसीय राजस्थान जन जागरण धर्मयात्रा-चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव.संवत्सर शुभकृत,विक्रम संवत् 2079

. जय दूधेश्वर महादेव
!!15 दिवसीय राजस्थान जन जागरण धर्मयात्रा!!

“सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सार्वाध साधिके।शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते ।।””या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेश संस्थिता ।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।”


 {6 स्थानो पर शतचंडी पूजन पाठ प्रारम्भ}
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव.संवत्सर शुभकृत,विक्रम संवत् 2079   सनातन हिन्दू नववर्ष समस्त देशवासियों के शुभ हो मंगल शुख समृद्धि जीवन शान्ति शक्ति प्रदान करे इसलिए पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंजदशनाम जूना के अध्यक्षता एवं सानिध्य मे मां महाकाली जिनकी आराधना से हम सभी को शक्ति प्राप्त होती है  मा महालक्ष्मी की कृपा धन समृद्धि होती है मां महासरस्वती के पूजन से विद्या वुद्धि प्राप्त है तो इन त्रिदिवियो के स्वारूप मां जगत् जननी जगदम्बा की नववर्ष चैत्र नवरात्रि के नवदिन तक हम नव स्वारूपो का पूजन ध्यान पाठ जप यज्ञ करते है

जिससे हम  सभी का मंगल हो हम  राष्ट्र हित मे कार्य करते रहे सभी देशवासी प्रसन्न रहे, इसलिए पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से ब्रह्मलीन सिद्ध समाधी वाले गुरूमुर्तियो की कृपा से बाबा दूधेश्वर की कृपा नवरात्रि यज्ञ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर मे आचार्य नित्यानंद जी एवं दूधेश्वर वेद विद्यालय के छात्रो द्वारा चल रहा है जिसमे मां भगवती का श्रृंगार भोग प्रसाद दूधेश्वर मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग जी ,श्रीमति गिन्नी गर्ग एवं उपाध्यक्ष अनुज गर्ग जी के सहयोग एवं आयोजन मे  चल रहा है ,द्वितीय स्थान श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय मां महाकाली महालक्ष्मी महासरस्वती त्रि देवियो के समक्ष पूज्य गुरूदेव के आयोजन व्यवस्था मे आचार्य नित्यानंद जी द्वारा पाठ पूजन चल रहा है

,तृतीय स्थान् श्री बाला त्रिपुरा सुन्दरी देवी माता मन्दिर दिल्ली गेट गाजियाबाद मे महाराज श्री के शिष्य महन्त गिरिशानन्द गिरि जी के नेतृत्व एवं पूर्ण व्ववस्था मे आचार्य निलमणी पाढी जी ,अनिल पाढी जी एवं अन्य 11 एकादश ब्रह्मणो द्वारा शतचण्डी पाठ चल रहा है ,चतुर्थ स्थान मां चमुण्डा माता मन्दिर आहोर जिला जालोर राजस्थान मे पूज्य गुरुदेव के सानिध्य मे राजमाता आहोर एवं ठाकुर सा महिपाल सिंह जी के आयोजन मे आचार्य डा०कैलाश नाथ तिवारी जी ,दूधेश्वर वेद विद्यालय के प्रचार्य तोयराज उपाध्याय जी ,आचार्य विकास पाण्डेय जी एवं दूधेश्वर वेद विद्यालय के छात्रो द्वारा शतचण्डी यज्ञ चल रहा है ,पंचम स्थान जसोल प्रख्यात मन्दिर श्री राणी भटियाणी माता मन्दिर जसोल धाम मे पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य मे रावल सा किशन सिंह जी ,कुंवर सा हरिश्चन्द्र सिंह जी के भव्य आयोजन मे शतचण्डी यज्ञ श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के आची मुकेश शुक्ल जी एवं दूधेश्वर वेद विद्यालय के वैदिक छात्रो द्वारा चल रहा है साथ ही षष्ठ  स्थान पलियान बाडमेर मे पूज्य गुरुदेव के प्रेरणा से रावल किशन सिंह जी के आयोजन मां.भगवती का पाठ पूजन चल.रहा है ,जिसमे आज प्रथम दिवस पर सभी स्थाऩो पर पंचांग पूजन घट स्थापना मण्डप पूजन वेदी पूजन प्राणप्रतिष्ठा साथ प्रथम स्वारूप मां शैलपुत्री का पूजन हुआ ।


    हर हर महादेव 


विश्व संवाद सम्पर्क सचिव अमित कुमार शर्मा श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment