Back to all Post

राजस्थान जन उत्सव धर्म यात्रा में आज प्रातः काल ग्राम तेलवाडा दूधेश्वर महादेव मन्दिर मढी-पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज

जय दूधेश्वर महादेव
राजस्थान जन उत्सव धर्म यात्रा में आज प्रातः काल ग्राम तेलवाडा दूधेश्वर महादेव मन्दिर मढी में सोमवार के अवसर पर पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ने पंचगव्य अभिषेक किया , तदोपरान्त श्री वीर गोगा चौहन मन्दिर तेलवाड़ा में महाराज श्री गोगा जी महाराज के दर्शन किये तदोपरान्त महाराज श्री के शिष्य महन्त जगदीश गिरि जी ने पूज्य गुरुदेव का स्वागत सम्मान करके आशीर्वाद प्राप्त किया ,

तेलवाड़ा ठाकुर सा जेठू सिंह जी के रावले मे जाकर पूज्य गुरुदेव ने पगलिये करके जेठू सिंह जी ,के समस्त परिवार जनों को आशीर्वाद दिया ,जेठू सिंह भायल जी के सुपुत्र कुंवर सा मनोहर सिंह भायल  , भवानी सिंह जी भायल ,ने भी महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया ,

तदोपरान्त मोतीसर में रावताराम चौधरी जी के पिता जी ,जीवित गंगा प्रसादी के अवसर पर पूज्य गुरुदेव ने सभा में पधारकर परिवार जनों को आशीर्वाद दिया , जोधपुर में ओंकार सिंह जी वकील साहब ,मालम सिंह भायल जी ,सुरेन्द्र सिंह जोधा जी,अमर सिंह भागवा  , दुर्गेश सिंह जी ,नरपत सिंह जी के निवास स्थान पर जाकर पूज्य गुरुदेव ने पगलिये करके आशीर्वाद दिया ।


           हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिव अमित कुमार शर्मा श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

1 Comment

  • Sandeep Suryawanshi
    May 9, 2022

    Guru ji ke charno me koti koti naman….Jai bhole nath

Add Your Comment