Back to all Post

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी हिंदुओं को एकजुट करने का कार्य करेंः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज गाजियाबादः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गाजियाबाद महानगर की ओर से रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने की। महाराजश्री ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज निर्विवाद रूप से भारत के सबसे महान राजाओं में से एक हैं। उनकी युद्ध प्रणालियाँ आज भी आधुनिक युग में अपनाई जाती हैं।

उन्होंने अकेले दम पर मुग़ल सल्तनत को धूल चटा दी थी। शिवाजी महाराज योद्धा राजा थे और अपनी बहादुरी, रणनीति और प्रशासनिक कौशल के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने हमेशा स्वराज्य और मराठा विरासत पर ध्यान केंद्रित किया था। शिवाजी महाराज ने 1674 ई में खुद को मराठा साम्राज्य का स्वतंत्र शासक घोषित किया था। उन्हें रायगढ़ में छत्रपति शिवाजी के रूप में ताज पहनाया गया था। उनका राज्याभिषेक मुगल सल्तनत के लिए चुनौती बन गया था। राज्याभिषेक के बाद, उन्हें हैडवा हिंदूँवाँ विकल्प को हिंदू धर्म के रक्षक का खिताब मिला था। छत्रपति शिवाजी हिंदुओं की शान हैं और उन्होंने हिंदू साम्राज्य की स्थापना की थी। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलते हुए हिंदुओं को एकजुट करने का कार्य करना चाहिए।

समारोह से पहले श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो शहर के बाजारों से होकर निकली। कलश यात्रा में छत्रपति शिवाजी महाराज की झांकी के साथ 101 खड्गधारी बहनों ने पथसंचलन किया। विभिन्न संगठनों ने 51 स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल 21 बुलेट वाली बहनें सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा का समापन बलिदान पथ नवयुग मार्केट में हुआ, जहां समारोह की अध्यक्षता श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने की। मुख्य अतिथि संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, मुख्य वक्ता वरिष्ठ विचारक व सांसद प्रो राकेश सिन्हा रहे। समारोह में 21 बालकों का शिवाजीराजे के प्रतिरूप में राज्याभिषेक किया गया। 100 से अधिक बच्चे छत्रपति महाराज की वेशभूषा में मौजूद रहे। हिन्दू साम्राज्य की स्थापना के 350 वें गौरवशाली वर्ष को नाटकबाज थिएटर द्वारा नाट्य मंचन कर प्रस्तुत किया गया। क्षेत्र संपर्क प्रमुख आनंदए प्रांत संपर्क प्रमुख वेदपाल, सह प्रांत प्रचारक विनोद, विभाग संघचालक कैलाश चंद्र, विभाग कार्यवाह देवेंद्र, विभाग संपर्क प्रमुख योगेंद्र, मनमीत, सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक अजीत पाल त्यागी आदि भी मौजूद रहे।

Add Your Comment