Back to all Post

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देश की एकता व अखंडता के लिए पूरी तरह से समर्पित हैः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज


अनुशासित और राष्ट्रवादी संगठन के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पहचान पूरे विश्व में है
महाराज श्री राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे
गाजियाबादः
दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर नेहरूनगर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग का प्रथम सामान्य का शनिवार को समापन हो गया। 26 मई से चल रहे कार्यक्रम का समापन समारोह नेहरूनगर के नेहरू स्टेडियम में हुआ जिसके मुख्य अतिथि श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज रहे। मुख्य अतिथि श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज का संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत-अभिनंदन किया। महाराजश्री ने अपने उदबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक ऐसा अनुशासित और राष्ट्रवादी संगठन है, जो देश की एकता व अखंडता के लिए पूरी तरह से समर्पित है। भारत को मजबूत, समृद्धिशाली, वैभवशाली व गौरवशाली राष्ट्र बनाना ही उसका प्रमुख उददेश्य है।

देश में जब भी कोई आपदा आती है या संकट आता है तो राष्ट्रीय सेवक सेवक संघ ही सबसे पहले आगे आता है और उसके स्वयंसेवक धर्म व जाति का भेद किए बिना जरूरतमंदों की हर प्रकार से मदद करते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आज विश्व का सबसे बडा संगठन है और देश के प्रति उसके समर्पण व अनुशासन की पूरे विश्व में प्रशंसा होती है और करोडों लोग संस्था से प्रेरणा लेते हैं। समाज व देश में परिवर्तन लाने के लिए संघ ने पंच परिवर्तन पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्त्तव्य व कुटुम्ब प्रबंधन का जो अभियान शुरू किया है, वह समाज व देश का मार्गदर्शन करेगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा देवी अहिल्या बाई होलकर के 300 वें जयंती वर्ष को समर्पित कार्यक्रम के समापन समारोह में अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजीत महापात्रा, वर्ग कार्यवाह भूपेंद्र, वर्ग बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार आदि का भी उदबोधन हुआ। समारोह में ध्वजारोहण, प्रार्थना, प्रदक्षिणा, शारीरिक प्रदर्शन, सामूहिक व्यायाम योग आदि का आयोजन भी हुआ। सर्वाधिकारी कार्यकर्ता विकास वर्ग व सीसीएसयू के पूर्व कुलपति डॉ नरेंद्र तनेजा व महानगर संघसंचालक धुरेंद्र गोयल ने सभी का धन्यवाद किया।

Add Your Comment