महाराज श्री ने हनुमान जी व भगवान रामलला के दर्शन किए. अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच के स्नेह मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
श्री राम जन्म भूमि मंदिर ने पूरे विश्व में सनातन धर्म का परचम लहरा दिया हैः श्रीमहंत नारायण गिरि
अयोध्याः
श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज दो दिन के प्रवास पर विश्व प्रसिद्ध अयोध्या धाम पहुंचे। अयोध्या पहुंचने पर महाराजश्री का जोरदार स्वागत किया गया। अयोध्या धाम प्रवास के पहले दिन हनुमान महाराज के दर्शन के बाद वे श्री राम जन्म भूमि मंदिर पहुंचे और भगवान रामलला का दर्शन व पूजन किया। श्रीमहंत नारायण गिरि ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान 12 दिन तक अयोध्या धाम में प्रवास किया था।








उसके बाद वे शनिवार को अयोध्या धाम के दो दिन के प्रवास पर पहुंचे तो उनसे भेंटकर उनका आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड लग गई। दो दिन के प्रवास के दौरान वे अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच द्वारा तुलसी नगर स्थित चन्द्रवंशी क्षत्रिय राम जानकी मंदिर में स्नेह मिलन एवं श्री राम लला दर्शन का आयोजन किया गया। समारोह में संस्था के संरक्षक श्रीमहंत नारायण गिरि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संस्था के संयोजक रमेश सिंह राघव, राष्ट्रीय महामंत्री हरेन्द्र सिंह राठौड, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गंगा सिंह काठाडी, प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर भगवती सिंह, मंडल अध्यक्ष ठाकुर विनोद सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर अवधेश प्रताप सिंह, श्री अयोध्या धाम अध्यक्ष ठाकुर मोहन सिंह आदि ने स्वागत किया।







श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि:-अयोध्या धाम व श्री राम जन्म भूमि मंदिर ने आज पूवे विश्व में सनातन धर्म का परचम लहरा दिया है। भगवान रामलला के विराजमान होने के बाद सनातन धर्म का प्रभाव तेजी से बढ रहा है। आज अयोध्या धाम व श्री राम जन्म भूमि आध्यात्म, भक्ति, संस्कृति, परम्परा व देश की गौरवशाली विरासत का सबसे प्रमुख केंद्र बन गया है। यह भारत के फिर से विश्व गुरू बनने की दिशा में तेजी से बढता कदम है। यह हम सभी का परम सौभाग्य है कि भगवान राम की कृपा हम सब पर है और इसी के चलते हमें 22 जनवरी को रामलला के विराजमान होने के अभूतपूर्व, अविस्मरणीय व ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला। महाराजश्री ने अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की और कहा कि संस्था के पदाधिकारी भगवान राम के चरित्र को जीवन में उतारकर धर्म, आध्यात्म व सेवा के कार्यो में मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम हम सभी के रोम-रोम में बसंे हुए हैं। जन्म से लेकर मरण तक हमारे साथ राम नाम ही रहता है। मरण के बाद भी सिर्फ राम नाम ही साथ रहता है। भगवान राम की कृपा होने पर पत्थर तक तर जाते हैं। महाराजश्री के दिशा-निर्देशन में संस्था के पदाधिकारियों ने श्री राम जन्म भूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए और अयोध्या धाम का भ्रमण भी किया।