जय दूधेश्वर महादेव
श्रीमद् भागवत सप्ताह एवं यज्ञ,10 जून.से 17 जून तक, जनता इण्टर कालेज ग्राम तजापुर जनपद.फिरोजाबाद मे श्रीमति रेखा देवी एवं श्री यशपाल सिंह जी उनके पुत्र एवं पुत्रवधु श्रीमति दीपा सिंह एवं श्री टी पी सिंह जी ने कथा एवं यज्ञ का आयोजन किया जिसमे आज 16 जून कथा विश्राम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ,महन्त कन्हैया गिरि जी भैरव मन्दिर गाजियाबाद ,महन्त गिरिशानन्द गिरि जी देवी मठ मन्दिर दिल्ली गेट गाजियाबाद, महन्त विजय गिरि जी पटेल नगर गाजियाबाद एवं अन्य गणमान्य लोग ग्राम वासिय़ो की उपस्थिति मे श्रीमद् भागवत कथा का पूज्य गुरुदेव के आशीर्वचन के साथ विश्राम हुआ ,
कथा प्रवक्ता आचार्य श्री पुरूषोत्तम द्विवेदी जी ने 7 दिवस तक संगीतमयी कथा का ग्राम वासियो.को रसपान कराया ,टीपी सिंह जी महाराज श्री के बहुत पुराने भक्त बहुत श्रद्धा भाव रखते है पूज्य गुरुदेव के चरणो मे ,समय समय पर गाजियाबाद आकर भगवान दूधेश्वर का दर्शन करते है पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करते रहते है ।
हर हर महादेव
विश्व.संवाद सम्पर्क सचिव अमित कुमार शर्मा श्री दूधेश्वर नाथ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश