Back to all Post

राजस्थान धर्म यात्रा में जन उत्सव मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा में पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा

जय दूधेश्वर महादेव
राजस्थान धर्म यात्रा में जन उत्सव मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा में पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ने ने आज मांडवला में पुखराज जी घांसी अनाज के व्यापारी ने माता जी की ज्योत लाकर घर में स्थापना करवाई कल रात्री में माता जी का जागरण करवाया आज प्रातः काल पूज्य गुरुदेव ने घर जाकर पगलिये करके आशीर्वाद एवं सभा में शामिल हुये ,इस अवसर पर तेलवाडा ठाकुर सा जेठू सिंह जी ,चन्दन पुरी जी उपस्थित रहे , महाराज श्री के पधारने पर सम्मत परिवार जनों ने पूज्य गुरुदेव का भव्य स्वागत किया आशीर्वाद प्राप्त किया ,

ग्राम देवन्दी बाड़मेर में नव निर्मित श्री सुभद्रा माताजी मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूज्य गुरुदेव ने उपस्थित होकर सुभद्रा माता के दर्शन पूजन किया , महाराज श्री के साथ महन्त नृत्यगोपाल राम जी महाराज सिवाना मठ ,महन्त गणेश गिरि जी महाराज हल्देश्वर महादेव , सहित सन्त समाज उपस्थित हुआ इस अवसर पर देवन्दी ठाकुर सा जसवंत सिंह जी ,एवं व्यवस्था राम दास जी रामायणी श्री राम आश्रम जिवाणा ने पूज्य गुरुदेव का स्वागत किया पूज्यगुरुदेव ने उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करके आशीर्वचन दिया , ग्राम खंडप में नव निर्मित जैन मन्दिर में पार्शनाथ भगवान ,शान्तिनाथ भगवान,एवं आदिनाथ भगवान का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूज्य गुरुदेव ने उपस्थित होकर आशीर्वाद दिया एवं जैन समाज को शुभकामनाएं दी ,श्रीमद् विजय राजतिलक सुरिश्वरजी महाराज साहब के सानिध्य में आचार्य श्रीमद् रैवतसुरिश्वर जी महाराज साहब,मोक्ष तिलक विजय जी के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न हुआ ,

पूज्य गुरुदेव के पावन उपस्थित में श्री मुनि सुव्रत स्वामी तपागच्छ जैन संघ जैन सन्तों ने शाह शान्तिलाल केसरीमलजी विनायकिया खण्डप को धर्म सेठ की उपाधि दी , महाराज श्री के साथ कुंवर पंकज प्रताप सिंह झालामाड ,पूर्व विधायक कान सिंह कोटडी जी , ठाकुर जेठू सिंह जी सहित अन्य जैन समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ,जैन संघ ने पूज्य गुरुदेव का भव्य स्वागत करके मोमेंटो भेंट किया ,धानसा में हरि सिंह जी के कृषि फार्म में माता जी के जागरण के उपरांत पूज्य गुरुदेव ने हरि सिंह जी ,हीर सिंह जी ,अर्जुन सिंह जी नरेन्द्र सिंह के परिवार में जाकर पूज्य गुरुदेव ने आशीर्वाद दिया एवं पगलिये किये , ग्राम सेरणा मे शम्भू सिंह जी अवकारी विभाग इंस्पेक्टर के विवाह उत्सव से पूर्व पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज ने जाकर उनके निवास स्थान पर पगलिये किये एवं दाम्पत्य जीवन में प्रवेश से पूर्व महाराज श्री ने आशीर्वाद दिया कि आप का वैवाहिक जीवन सुखमय आनन्दमय रहे सुख समृद्धि से परिपूर्ण रहे ऐसा आशीर्वाद दिया ,शम्भू सिंह जी ने पूज्य गुरुदेव का भव्य स्वागत करके आशीर्वाद प्राप्त किया,ग्राम लूर में नवनिर्मित नागणेची माता मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूज्य गुरुदेव ने जाकर माता जी के दर्शन किये ,महन्त कुलदीप भारती जी से दर्शन मेला हुआ ,एवं कार्यक्रम के संयोजन योगेन्द्र पाल सिंह चम्पावत ने पूज्य गुरुदेव का स्वागत सम्मान किया पूज्य गुरुदेव ने योगेन्द्र पाल सिंह को आशीर्वाद दिया ।


        हर हर महादेव 
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्मा श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment