Back to all Post

ठाकुर साहब जितेंद्र सिंह के पुत्र के जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

भगवान दूधेश्वर की कृपा व ब्रहमलीन महंत इलायची गिरि महाराज के आशीर्वाद से चार पीढी के बाद पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई
राजस्थानः
सिवानची पट्टी के भायल राजपूतों के 12 गांव में पाटवी ठिकाना गोलिया भायलान् के ठाकुर साहब जितेंद्र सिंह के परिवार में 4 पीढी के बाद भगवान दूधेश्वर की कृपा व सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के ब्रहमलीन महंत इलायची गिरि महाराज के आशीर्वाद से कुंवर कृष्ण पाल सिंह के रूप में पुत्र रत्न की पाप्ति हुई। कुंवर कृष्ण पाल सिंह के जन्मोत्सव व होली के बाद ढूंढो उत्सव ढूंढो उत्सव का आयोजन सोमवार को दूसरे नवरात्र पर किया गया। जन्मोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप मंें श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाधि मंदिर गढ़ सिवाना के गादीपति श्रीमहंत नृत्य गोपाल राम का शुभ आगमन हुआ। उन्होंने कुंवर कृष्ण पाल सिंह को आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि भगवान दूधेश्वर की सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से प्रसन्न होकर भगवान दूघेश्वर अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

श्री दूधेश्वर मंदिर के ब्रहमलीन महंत इलायची गिरि महाराज को समाधित लिए भले ही वर्षो हो गए हैं, मगर आज भी लोगों को उनके चमत्कार देखने को मिल रहे हैं। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज व श्रीमहंत नृत्य गोपाल राम का भक्तों ने स्वागत अभिनंदन किया व उनका आशीर्वाद लिया। जन्मोत्सव में 12 गांव के ठाकुर साहब व अन्य समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह खंगारोत, ठा सा यशपाल सिंह मवङी ठा सा भंवर सिंह पिपलुण ठा सा निर्मल सिंह ठा सा हमीर सिंह, ठा सा शैतान सिंह सिवाना, ठा सा छैल सिंह खारव, ठा सा अर्जुन सिंह धीरा, ठा सा जेठू सिंह तिलवाड़ा, ठा सा जोग सिंह मुठली, मानसिंह, राम सिंह ऊम सिंह पादरली, ओम सिंह, पदम सिंह, ऊम सिंह मवड़ी, भवानी सिंह जीनपुर, नरपत सिंह भगवा ठा सा प्रेम सिंह कठाङी, वीर सिंह सैल, अर्जुन सिंह राठौड़ हनुमानगढ़, पर्वत सिंह रामपाल सिंह निम्बोङा, नारायण सिंह पांथावाङा, ईश्वर सिंह, बाबू सिंह मोकलसर, मग सिंह ग्वालनाडा हरि सिंह बरजांसर, अरविंद सिंह भादरिया सहित अन्य समाजों से भी गणमान्य लोग मौजूद रहे।

1 Comment

  • Purshottam Lal Gour
    March 31, 2025

    Om namo narayan

Add Your Comment