Back to all Post

हमारे अंदर की बुराईयों का दहन होगा, तभी हमें भगवान राम की कृपा प्राप्त होगीः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज

महाराजश्री के पावन सानिध्य में आठ स्थानों पर चल रहे अनुष्ठान भगवान राम की पूजा-अर्चना के साथ हुए सम्पन्न
विश्व प्रसिद्ध श्री रानी भटियाणी मंदिर संस्थान जासोल धाम में रावल किशन सिंह व कुंवर हरिशचंद्र सिंह ने भगवान राम का पूजन किया
राजस्थानः
श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता व पावन सानिध्य में देश में आठ स्थानों सात मंदिरों व एक आश्रम पर चल रहे नवरात्रि अनुष्ठान का शनिवार को भगवान राम की पूजा-अर्चना के साथ समापन हो गया। शस्त्रों की पूजा भी हुई और सभी देवी देवताओ को विदाई दी गई। भगवान राम की पूजा-अर्चना के लिए सभी स्थानों पर भक्तों की भीड लगी रही। मंदिर व आश्रम भगवान राम के जयकारों से गूंजते रहे। विश्व प्रसिद्ध श्री रानी भटियाणी मंदिर संस्थान जासोल धाम बालोतरा राजस्थान में मंदिर के अध्यक्ष रावल किशन सिंह की अध्यक्षता में चल रहे अनुष्ठान में भगवान राम की पूजा’अर्चना के लिए देश भर केे भक्तों से की भीड उमडी। रावल किशन सिंह व मंदिर के संयोजक कुंवर हरिशचंद्र सिंह ने भगवान राम व मां रानी भटियाणी की पूजा-अर्चना के बाद महाराजश्री के पावन सानिध्य में शस्त्रों की पूजा के बाद कन्या पूजन किया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि दशहरा विजयादशमी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भगवान राम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। देवी दुर्गा ने भी इसी दिन महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है।

दशहरे का त्योहार हमें यह संदेश देता है कि हमें अपने अंदर की सभी बुराईयों का दहन करना चाहिए। तभी हमें भगवान राम की कृपा प्राप्त होगी और हमारे अंदर ही नहीं समाज व पूरे विश्व में राम राज्य की परिकल्पना साकार हो सकेगी। श्री रानी भटियाणी मंदिर संस्थान बालोतरा राजस्थान में आचार्य तोयराज उपाध्याय, पंडित आयुष, दीपांशु मिश्रा, भगवत शर्मा, मनोहर लाल अवस्थी, खनाल जी मालाजाल और निज मन्दिर में मोहित पांडे ने भगवान राम व मां रानी भटियाणी की पूजा.अर्चना कराई। महाराजश्री के सानिध्य में गढ़ में तीर्थराज दहाल व विकास शर्माए पलिया रूपादे मंदिर में आचार्य गौरव शर्मा व विपिन शुक्ला तथा शिव तलाब नर्मदेश्वर मंदिर में आचार्य शिव गौतम व आदित्य शर्मा ने पूजा-अर्चना कराई। कन्या पूजन भी हुआ। विश्व के प्रमुख मंदिर सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में मंदिर में बडी संख्या में भक्तों ने भगवान राम की पूजा-अर्चना की। पूजा.अर्चना श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के सचिव आचार्य लक्ष्मीकांत पाढी, आचार्य रोहित त्रिपाठी सामवेदी, अतुल शर्मा ने पूजा-अर्चना कराई। शंकर झा व गौरव शर्मा ने सभी व्यवस्थाएं कराईं। सिद्धपीठ प्राचीन श्री देवी मंदिर दिल्ली गेट गाजियाबाद में महंत गिरिशानंद गिरि महाराज व महंत विजय गिरि महाराज ने भगवान राम व माता बाला त्रिपुर सुंदरी की पूजा.अर्चना की। सिद्धेश्वर महादेव कुटी मंदिर पाईप लाईन रोड मुरादनगर में महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने भगवान राम का पूजन व हवन कराया। वृंदावन के नित्यानंद आश्रम में आचार्य अमित शर्मा, नित्यानंद व विष्णु प्रयाग गिरि महाराज ने भ्गावान राम की पूजा.अर्चना की। सभी जगह कन्या पूजन भी हुआ।

Add Your Comment