श्रद्धालु बोले, शानदार व्यवस्था के चलते इतनी भीड के बावजूद किसी भी श्रद्धालु को जलाभिषेक करने में कोई परेशानी नहीं हुई
सभी ने शानदार व्यवस्था के लिए मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का आभार जताया
महाराजश्री ने शानदार व्यवस्था का श्रेय मुख्यमंत्री, प्रदेश मंत्री, शहर विधायक, डीएम, पुलिस आयुक्त, महापौर व नगरायुक्त समेत सभी दूधेश्वर भक्तों को दिया
गाजियाबादः
सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक भव्य ढंग से किया गया। जलाभिषेक के लिए देश भर से हजारों श्रद्धालु पधारे, इसके बावजूद किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं हुई। इसके लिए श्रद्धालुओं ने मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि इतनी भीड के बावजूद जलाभिषेक करने में बहुत आनंद आया तो यह भगवान दूधेश्वरकी कृपा व मंदिर में की गई शानदार व्यवस्थाओं के चलते ही संभव हो पाया। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने भगवान का जलाभिषेक कर मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल व बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। महाराजश्री ने कहा कि सावन के सोमवार को दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक का बहुत अध्कि महत्व है। इस दिन भगवान दूधेश्वर अपने भक्तों पर अपनी कृपा की वर्षा उसी प्रकार करते हैं, जिस प्रकार सावन में बादल वर्षा करके कृपा करते हैं।


















सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमडा और देश भर से आए श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के जलाभिषेक किया, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभी आभारी हैं कि उनके नेतृत्व में इतनी शानदार व्यवस्था हुई। प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, विघायक संजीव शर्मा, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, महापौर, नगरायुक्त ने व्यवस्थाओं पर खुद नजर रखी जिसके लिए सभी श्रद्धालुओं ने उनका आभार जताया। सभी मीडिया बंधुओं ने जलाभिषेक में पूर्ण सहयेाग दिया और जलाभिषेक की कवरेज को देश भर के भक्तों के बीच पहुंचाया। मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग का भी बहुत सहयोग रहा। श्रृंगार सेवा समिति के सदस्यों ने भगवान का सुबह व सांय भव्य श्रृंगार कर सावन के सोमवार को यादगार बना दिया।







वृंदावन की श्रीमहंत विष्णु प्रिया गिरि महाराज ने भगवान का जलाभिषेक कर सावन के पहले सोमवार को इतना भव्य बनाने के लिए महाराजश्री का आभार व्यक्त किया। देवी मंदिर द्वारकापुरी दिल्ली गेट के महंत गिरिशानंद गिरि ने धूप व दीप आरती से भक्तों में जोश भर दिया। पवन पुत्र अजय चोपडा, धीरज झा, शंकर झा, आचार्य अमित कुमार शर्मा, नंदू पांडेय नित्यानंद आचार्य, रोहित त्रिपाठी सामवेदी, अजय दधीचि तयोराज उपाध्याय व मंदिर के 500 स्वयंसेवकों ने भी पूर्ण सहयोग दिया, जिससे सावन का पहला सोमवार इतना भव्य बना और इसके लिए महाराजश्री ने उन्हें बधाई दी।