Back to all Post

श्री संध्या पुरी आश्रम प्राचीन शिव मंदिर में विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ महोत्सव में श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

महंत धीरेंद्र पुरी महाराज व दिवाकर पुरी महाराज ने महाराजश्री का स्वागत अभिनंदन किया महोत्सव में देश भर से संतों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया

नई दिल्लीः श्री संध्या पुरी आश्रम प्राचीन शिव मंदिर आईजी स्टेडियम में रविवार को विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। महोत्सव में देश भर से संतों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज शामिल हुए। मंदिर के अध्यक्ष व दिल्ली संत महामंडल के कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज व मंदिर के प्रबंधक दिवाकर पुरी महाराज ने महाराजश्री व सभी संतों का स्वागत व अभिनंदन किया। श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि श्री संध्या पुरी आश्रम प्राचीन शिव मंदिर आईजी स्टेडियम दिल्ली का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां पर भगवान शिव विराजमान हैं और उनकी पूजा-अर्चना करने का बहुत ही महत्व है। मंदिर में प्राचीन समय से ही देश भर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आ रहे हैं और भगवान शिव की कृपा से कष्टों से मुक्ति पा रहे हैं,

जिससे उनका जीवन खुशियों से भर रहा है। महंत धीरेंद्र पुरी महाराज धर्म व आघ्यात्म ही नहीं सामाजिक क्षेत्र में भी मिसाल कायम की है और वे जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां भरने का कार्य कर रहे हैं। मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से मंदिर को और अधिक भव्यता व दिव्यता प्रदान होगी। विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 3 जुलाई को पीठ पूजा व जलाधिवास से शुरू हुआ। 4 जुलाई को अन्नधिवास, शर्कराधिवास, 5 जुलाई को धृताधिवास, बस्त्राधिवास, 6 जुलाई को फलाधिवास, पुष्पाधिवास व शैयाधिवास का आयोजन हुआ। 7 जुलाई को नगर भ्रमण के बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महाराजश्री के पावन सानिध्य में हुई। हवन के बाद भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

महामंडलेश्वर स्वामी राघवानंद महाराज, महामंडलेश्वर साध्वी विद्या गिरी महाराज, महामंडलेश्वर नवल किशोरदास महाराज, श्रीमहंत रामा पुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कंचन गिरी महाराज, महंत गिरीशानंद गिरी महाराज प्राचीन देवी मंदिर दिल्ली गेट गाजियाबाद, महंत आंनदेश्वरानंद गिरी महाराज मोती बाग, महामंडलेश्वर दीनबंधु दास महाराज, थानापति धर्मेंद्र गिरी महाराज नोेएडा, महंत किशन गिरी महाराज दादरी, महंत नारायण गिरी महाराज गुप्ता कालोनी दिल्ली मौजूद रहे। मुख्य यजमान चिन्मय बिश्वाल, गमन सिंह, वंदना व कौशल सिंह राजपूत ने सभी संतों का का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया। दिल्ली के एसीपी स्वदेश प्रकाश, संतोष कुमार पांडेय, एडवोकेट मनीष वर्मा, नमिता देवी, विजय पाल सौलंकी, संजय शर्मा, नरेश गुप्ता, जसविंदर कौर, विजय वशिष्ठ, डॉ नीरा रमेश तिवारी, जगदीश तिवारी, महेश नेगी, रविंद्र कुमार, कृष्ण चंद्र त्रिपाठी, जोगेंद्र पाल शर्मा, अरूणा देवी, जितेंद्र तिवारी, सच्चितानंद राय, विजय शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, मंटू सिंह, अजय यादव, संजीव कुमार शर्मा, जसवंत सिंह, सचिन गुप्ता, एस के सिंह, सूर्यस्नाता महांती, बबीता सिंह, शिवानी, चारू, अंकुश मित्तल, राकेश गुप्ता, विश्वनाथ, रवि अटल, प्यार सिंह, रामचंद्र पौददार आदि ने सहयोग दिया। महोत्सव में प्राण प्रतिष्ठा आचार्य दिनेश राम, भागीरथ शर्मा व केशव उपाध्याय ने विधि-विधान के साथ कराई।महंत गिरीशानंद गिरी महाराज प्राचीन देवी मंदिर दिल्ली गेट गाजियाबाद, महंत आंनदेश्वरानंद गिरी महाराज मोती बाग, महामंडलेश्वर दीनबंधु दास महाराज, थानापति धर्मेंद्र गिरी महाराज नोेएडा, महंत किशन गिरी महाराज दादरी, महंत नारायण गिरी महाराज गुप्ता कालोनी दिल्ली

Add Your Comment