Back to all Post

दादरी के शिव मंदिर में चल रही श्रीराम की पूर्णाहुति श्रीमहंत नारायण गिरि की अध्यक्षता में हुई

श्रीराम कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती हैः श्रीहंत नारायण गिरि
भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया
दादरी, गौतमबुद्ध नगरः
शिव मंदिर रेलवे फाटक फ्लाईओवर के नीचे पुलिस चौकी दादरी स्थित शिव मंदिर में 12 फरवरी से चल रही श्रीराम कथा की पूर्णाहुति श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता मे सोमवार को हुई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारे में बडी संख्या में सतों व हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री राम कथा का आयोजन मंदिर के महंत व दिल्ली संत महामंडल के मंत्री कृष्ण गिरि महाराज ने किया। इस अवसर पर श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि भगवान राम जैसा चरित्र इस संसार में पैदा नहीं हुआ। वह परम उदार, दयालु और मार्ग दर्शक हैं। भगवान राम का नाम उनसे भी बड़ा है। उनके नाम में इतनी शक्ति है कि अगर सच्ची भक्ति और निष्ठा से उनका नाम पत्थर पर लिखा जाए तो वह भी पानी में तैरने लगता है।

श्रीराम कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। कथा सुनने मात्र से ही प्रभु की कृपा मिलती है। महाराजश्री ने कहा कि जहां भगवान श्रीराम की कृपा होती है, उसी जगह रामकथा संभव हो पाती है। राम की कृपा वहीं होती है, जहां उनके भक्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु ने ही मानव शरीर बनाया है। लेकिन पुरुषार्थ मानव का धर्म है। बिना परिश्रम के कुछ भी मिलना असंभव है। रामकथा से हर जीव की व्यथा दूर हो जाती है। दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, महामंडलेश्वर कंचन गिरि महाराज, श्रीमहंत रामापुरी महाराज, थानापति नारायण गिरि गुप्ता कालोनी, महंत शिवचंद्रानंद गिरि महाराज, महंत गिरिशानंद गिरि महाराज, महंत धनराज गिरि महाराज, श्रीमहंम महेश गिरि महाराज, थानापति मंहत कृष्ण गिरि महाराज, श्रीमहंत धर्मेंद्र गिरि महाराज, थानापति लक्ष्मण गिरि महाराज, महंत राम गिरि महाराज, महंत बजभूषण गिरि महाराज, साध्वी माता महंत जमुना गिरि, साध्वी श्रीमहंत प्रेम गिरि, महंत मनोहर गिरि महाराज, महंत श्याम गिरि महाराज, महंत रघुगिरि महाराज, श्रीमहंम राम प्रदार्श दास महाराज, महंत मंगलदास महाराज, दिल्ली पुराना कोतवाल गिरजानंद सरस्वती, महंत भोला गिरि
महंत विजय गिरि पटेलनगर, महंत सोम गिरि महाराज गुडगांव, महंत शिवबन महाराज, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर आदि भी मौजूद रहे।

Add Your Comment