Back to all Post

महायोगी पायलट बाबा की हरिद्वार में हुई श्रद्धांजलि सभा में देश विदेश से हजारों संत व भक्त पहुंचे-षोडशी भंडारे में विश्व के 100 से अधिक देशों से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की अध्यक्षता व दिशा.निर्देशन में श्रद्धांजलि सभा व भंडारे का आयोजन हुआः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज-महंत रवींद्र पुरी महाराज श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि रहे
हरिद्वारः
ब्रहमलीन अनंत श्री विभूषित श्रोत्रिय बहमनिष्ठ परिब्राजाकाचार्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा स्वामी सोमनाथ गिरी महाराज की श्रद्धांजलि सभा व षोडशी भंडारा शुक्रवार को जगजीतपुर कनखल स्थित पायलट बाबा आश्रम में हुआ। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की अध्यक्षता व दिशा-निर्देशन में हुए श्रद्धांजलि सभा व भंडारे में देश-विदेश से हजारों संत व भक्त शामिल हुए। मुख्य अतिथि निरंजनी अखाड़े के सचिवए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज रहे। शुक्रवार को प्रातः 7 बजे सबसे पहले आचार्य महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा स्वामी सोमनाथ गिरी महाराज की समाधि पूजन व अभिषेक हुआ। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि निरंजनी अखाड़े के सचिवए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर महायोगी पायलट बाबा स्वामी सोमनाथ गिरी महाराज का जीवन हमेशा भक्तों को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। उन जैसा सच्चा संत व योगी ही सनातन धर्म को मजबूत कर सकता है।

पायलट बाबा संत व योगी थे:-

श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि पायलट बाबा ऐसे सच्चे संत व योगी थे. जो समाज व देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। सन्यासी बनने से पूर्व पायलट बाबा ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर के रूप में 1962ए 1965 व 1971 के युद्ध में लेकर अपनी वीरता व शौर्यता से दुश्मन को भागने पर मजबूर दिया था। जूना अखाड़े के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा अखाड़े की उन्नतिए प्रगति व विकास के लिए कार्य किया। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने कहा कि महायोगी पायलट बाबा के जीवन से प्रेरणा लेकर ही सनातन धर्म को मजबूत किया जा सकता है और देश को पुनः विश्व गुरू बनाया जा सकता है। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि पाकिस्तान को 2 युद्धों में धूल चटाने वाली भारतीय वायु सेना का हिस्सा रहे पायलट बाबा भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, मगर वे अपने भक्तों व हम सभी के दिलों में हमेशा रहेंगे।

आज सनातन धर्म व देश को उन जैसे ही संत, योगी व तपस्वी की जरूरत है। महायोगी पायलट बाबा ने हिंदू सनातन धर्म का परचम देश-विदेश में फहराया। उनसे प्रभावित होकर ही विश्व भर के लोगों ने सनातन धर्म को ग्रहण किया। आज उनके दुनिया के 100 से भी अधिक देशों में भक्त हैं। महायोगी पायलट बाबा आश्रम की महामंत्री पायलट बाबा की परम शिष्या व उनकी उत्तराधिकारी महामंडलेश्वर साध्वी चेतनानंद गिरी महाराज व महामंडलेश्वर साध्वी श्रद्धा गिरी महाराज ने अंतिम समय तक उनकी सेवा की। महामंडलेश्वर साध्वी चेतनानंद गिरी महाराज व महामंडलेश्वर साध्वी श्रद्धा गिरी महाराज तथा आश्रम की अध्यक्ष अनंत श्री विभूषित श्रोत्रिय बहमनिष्ठ परिब्राजाकाचार्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर विश्व शांति अभियानकी अध्यक्ष कैला गिरी महाराज योगमाता केको आइकावा अपने गुरू महायोगी पायलट बाबा के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज, देश व धर्म की सेवा कर रही हैं। दक्ष प्रजपति मंदिर के अध्यक्ष व महानिर्वाणी अखाडे के सचिव रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि महायोगी पायलट बाबा का जीवन हम सबको प्रेरित करता रहेगा। उदासीन बडा अखाडे के महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद गिरी महाराज ने कहा कि आज समाज व देश को महायोगी पायलट बाबा जैसे संतों की ही आवश्यकता है, जिनके लिए धर्म, समाज व देश ही सर्वोपरि होता है।

महामंडलेश्वर साध्वी चेतनानंद गिरी महाराज व महामंडलेश्वर साध्वी श्रद्धा गिरी महाराज तथा आश्रम की अध्यक्ष अनंत श्री विभूषित श्रोत्रिय बहमनिष्ठ परिब्राजाकाचार्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर योगमाता केको आइकावा ने अपने गुरू को श्रद्धांजलि अर्पित कर सदैव उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया। जूना अखाड़े के पूर्व सभापति उमाशंकर पुरी महाराज उपाध्यक्ष विद्यानंद सरस्वती महाराज, सचिव श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, सचिव श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी महाराज, श्रीमहंत मोहन भारती महाराज, श्रीमहंत मनोहर गिरी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर अरूण गिरी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर तपेश्वर गिरी महाराज हाथरस, महाकाल काल गिरी महाराज, श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती महाराज, थानापति मंहत आदित्य गिरी महाराज, थानापति गुप्त गिरी महाराज, श्रीमहंत शिवानंद सरस्वती महाराज, महामंत्री केदार पुरी, महंत गिरीशानंद गिरी महाराज, महंत आनंदेश्वरानंद गिरी महाराज मोती बाग दिल्ली, श्रीमहंत किशन गिरि महाराज, अष्टकौशल महंत योगेशवरानंद गिरी महाराज, वृंदावन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महेशानंद गिरी महाराज, जूना अखाडे के श्रीमहंत रामचंद्र गिरी महाराज, जूना अखाडा रमते राम पंच के श्रीमहंत मोहन गिरी महाराज, वैष्णव अखाडे के महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर यतेंद्रानंद गिरी महाराज महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी महाराज, चेतन गिरी महाराज, सहदेवानंद गिरी महाराज कर्नाटक, महंत वशिष्ट गिरी महाराज कानपुर, सचिव पशुपति गिरी महाराज, महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज हरिद्वार, महामंडलेश्वर साध्वी मैत्री गिरी महाराज सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी महाराज, नैनीताल उद्यम सिंह नगर से सांसद पूर्व केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री तथा महायोगी पायलट बाबा के शिष्य अजय भटट महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज, सिद्धार्थ गिरी महाराज, आनंद लीला माता, आचार्य अरुण गिरी अवधूत, सत्प्रभू महाराज, लक्ष्मी माता कविता गिरी आदि ने महायोगी पायलट बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Add Your Comment