Back to all Post

15 दिवसीय राजस्थान जन जागरण धर्म यात्रा -चैत्र शुक्ल नवरात्रि षष्ठ दिवस पूजन सम्पन्न

जय दूधेश्वर महादेव
।। 15 दिवसीय राजस्थान जन जागरण धर्म यात्रा ।।
[चैत्र शुक्ल नवरात्रि षष्ठ दिवस पूजन सम्पन्न ]
आज ठिकाना आहोर रावला जिला जालोर राजस्थान में पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के पावन सानिध्य एवं अध्यक्षता में शतचंडी यज्ञ में षष्ठ दिवस स्वारूप मां कात्यायनी स्वारूप का पूजन सहस्त्र नाम अर्चन दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं हवन राजमाता आहोर ठाकुर सा महिपाल सिंह जी ,उनकी श्रीमती जी,कुंवर सा विरम देव सिंह जी,पुत्री भुनेश्वरी जी ने पूजा में उपस्थित होकर अर्चन हवन वेदी पूजन किया , शतचंडी यज्ञ माहाराज श्री के सानिध्य में आचार्य डा कैलाश नाथ तिवारी जी के नेतृत्व में आचार्य तोयराज उपाध्याय जी ,आचार्य विकास पाण्डेय जी ,आचार्य प्रवीन ओझा जी एवं अन्य ब्रह्माणो द्वारा षष्ठ दिवस पूजन सम्पन्न हुआ ,आज मध्यान्ह काल महाराज श्री के सानिध्य में राजमाता जी के साथ कुंवर सा विरम देव सिंह जी ने मां चामुण्डा का पूजन आरती किया , विशेष रूप से यज्ञ में दर्शन लाभ लेने के लिए लेटा भैसवाडा के महन्त राणछोड भारती जी महाराज,सुरेश्वर महादेव पाण्डगरा महन्त पर्वत गिरि जी के शिष्य उत्तराधिकारी महन्त महावीर गिरि जी ,आहोर मठ मन्दिर के महन्त सुन्दर पुरी जी , भवरानी के महेन्द्र पाल सिंह जी सपरिवार ,राष्ट्रीय कवि अनिल शर्मा जी जालोर , राजस्थान की मधुर गायिका श्रीमति मधु शर्मा जी जालोर ,कार्नाटक राजपूत समाज के पूर्व अध्यक्ष उमेद सिंह डूडसी,जालोर से डा अमन देवेन्द्र मेहता जी वी जे पी नेता ,लबेरा के ठाकुर महिपाल सिंह जी ,गांव अघोरी के अजीत प्रजापत जी , कान्ति लाल शर्मा जी ,पाणवा के देवाराम चौधरी जी सहित अन्य भक्तों ने आकर शतचंडी यज्ञ में दर्शन करके महाराज श्री से आशीर्वाद लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया ,

साथ ही महाराज श्री की अध्यक्षता में अन्य 5 स्थानों पर शतचंडी पाठ चल रहा है जिसमें श्रीमहन्त गौरी गिरि दूधेश्वर महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में पूज्य गुरुदेव के मानसिक उपस्थित एवं दूधेश्वर मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग जी श्रीमति गिन्नी गर्ग जी , उपाध्यक्ष अनुज गर्ग जी के संयोजन में आचार्य नित्यानंद जी के नेतृत्व में अन्य वैदिक बटुक ब्राह्मणों द्वारा शतचंडी पाठ का आज षष्ठ दिवस पूजन सम्पन्न हुआ , दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान में त्रि सन्ध्या महाकाली महालक्ष्मी महासरस्वती माता के समक्ष पाठ पूजन हुआ , दूधेश्वर मठ की शाखा श्री बालात्रिपुरा सुन्दरी देवी मठ मन्दिर दिल्ली गेट गाजियाबाद में पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से महन्त गिरिशानन्द गिरि जी के संयोजन में आचार्य राम मनोहर अग्निहोत्री जी के नेतृत्व आचार्य अनिल पाढी जी एवं अन्य ब्राह्मणों द्वारा शतचंडी पाठ हवन यज्ञ एवं नवरात्रि मेला चल रहा है जिसमें आज मां का षष्ठ स्वारूप कात्यायनी स्वारूप का ध्यान पूजन हुआ ,मल्ली नाथ जी तपोस्थली मालाणी की पावन धरा पर  राणी भटियाणी माता मन्दिर जसोल धाम बाड़मेर मे रावल किशन सिंह जी ,कुंवर हरिश्चन्द्र सिंह जी के संयोजन में मन्दिर परिसर में आचार्य मुकेश शुक्ल जी के नेतृत्व में 9 कुण्डीय शतचंडी यज्ञ में आज नवरात्र षष्ठ दिवस हवन पूजन पाठ सम्पन्न हुआ ,साथ ही रूपादे मन्दिर में नितेश त्रिपाठी जी द्वारा पाठ पूजन सम्पन्न हुआ, पूज्य गुरुदेव के सानिध्य अध्यक्षता में समस्त जनमानस के कल्याण के लिये शुख समृद्धि और शक्ति प्राप्ति के लिये शतचंडी यज्ञ 5 स्थानों पर चल रहा है ।


            हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश

1 Comment

  • purshottam Lal Gour
    April 8, 2022

    jai ho gurudev pranam

Add Your Comment